बेंगलुरू में छोटी सी बेटी के साथ उबर टैक्‍सी चला रही ये महिला, CloudSEK सीईओ ने शेयर की प्रेरक स्‍टोरी

बेंगलुरू में छोटी सी बेटी के साथ उबर टैक्‍सी चला रही ये महिला, CloudSEK सीईओ ने शेयर की प्रेरक स्‍टोरी

Bengaluru woman Uber driver Inspirational story: जीवन में जब समस्‍या आती है तो कुछ लोग टूट जाते हैं वहीं कुछ अपने आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर मिसाल कायम कर देते हैं। ऐसी ही एक बेंगलुरू की एक महिला की प्रेरणादायी स्‍टोरी CloudSEK सीईओ ने लिंक्‍डइन ने शेयर की है। महिला के साथ अपनी फोटो शेयर कर उसकी तारीफ करते हुए हिम्‍मत की जमकर दाद दी है।

CloudSEK सीईओ राहुल ससी ने महिला की स्‍टोरी शेयर की

CloudSEK सीईओ राहुल ससी ने महिला की स्‍टोरी शेयर की

दरअसल, CloudSEK सीईओ राहुल ससी ने जिस महिला की स्‍टोरी शेयर की है वो बेंगलुरू में अपनी बेटी के साथ उबर चलाती है राहुल ससी ने बेंगलुरु में एक Uber कैब की अपनी राइड का अनुभव शेयर करते हुए लिखा असामान्य लेकिन आनंदमयी मुलाकात हुई।

बेटी को बगल की सीट पर सुलाकर कर रही थी ड्राइव

बेटी को बगल की सीट पर सुलाकर कर रही थी ड्राइव

CloudSEK सीईओ राहुल ससी ने इस बेंगलुरु में एक Uber कैब महिला ड्राइवर की स्‍टोरी शेयर की उन्‍होंने बताया कि मेरे दोस्‍त ने मेरे लिए एक उबर टैक्‍सी बुक की। जब मैं उसमें बैठा तो देखा कि एक महिला उसे ड्राइव कर रही है और और एक छोटी सी बच्‍ची उसके बगल की सीट पर सो रही थी।

सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे कमेंट और लाइक

सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे कमेंट और लाइक

ड्राइवर के साथ हुई अपनी यादगार ड्राइव को शेयर करते हुए राहुल ने लिंक्डइन पर एक लंबा पोस्ट लिखी । उन्होंने महिला के साथ फोटो भी क्लिक कराई। इस पोस्‍ट को 2.7 लाख से अधिक लाइक, 5 हजार कमेंट और 6 हजार से अधिक बार रीपोस्‍ट हो चुकी है।

बच्‍ची को क्‍यों साथ लेकर चला रही टैक्‍सी

बच्‍ची को क्‍यों साथ लेकर चला रही टैक्‍सी

गाड़ी चलने के बाद मैंने पूछा ये मैम बच्‍ची आपकी है? महिला ड्राइवर ने उत्‍तर दिया कि हां वो छोटी बच्‍ची उसी की है, इस समय स्‍कूल की छुट्टी चल रही है यही कारण है कि वह एक ही समय में काम कर रही है और बेटी की देखभाल भी कर रही है।

कोरोना से कारण उसका पूरा पैसा डूब गया

कोरोना से कारण उसका पूरा पैसा डूब गया

महिला ड्राइवर का नाम नंदिनी है। महिला से जब राहुल ने पूछा कि क्‍यों उबर टैक्‍सी चला रहीं तो उसने बताया कि कुछ साल पहले अपनी सारी बचत लगातर उसने फूड ट्रक शुरू की थी और सफल बिजनेसमैन की उसकी महत्वाकांक्षा थी। दुर्भाग्य से, COvid महामारी के कारण व्यवसाय बंद हो गया और उसकी बचत का पूरा पैसा डूब गया।

12 घंटे काम कर रही हैं नंदिनी

12 घंटे काम कर रही हैं नंदिनी

जब कोरोना का प्रकोप बंद हुआ तो उसने उबर के लिए ड्राइविंग शुरू कर दी। वह दिन में 12 घंटे काम करती है। राहुल ने बताया कि उसने मुझे बताया कि उसे ये काम करने में कोई आपत्ति नहीं है। वह पैसे बचाना चाहती है और उसने जो कुछ भी खोया था, उसे फिर से खड़ा कर सके।

सीईओ ने इसलिए साथ में खिंचवाई फोटो

सीईओ ने इसलिए साथ में खिंचवाई फोटो

ससी ने लिखा कि उसने महिला ड्राइवर से पूछा कि क्या वह उसके साथ फोटो खींच सकता है और उसकी कहानी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सके। जिस पर उस महिला ड्राइवर ने कारण पूछा तो CloudSEK सीईओ राहुल ससी ने उससे कहा "मैम, आपकी बहुत ही प्रेरक कहानी है, जबकि कई लोग एक विफलता के बाद निराश हो जाते हैं, आप एक फाइटर हैं और जीत तक लड़ाई जारी रखे हुए हैं। मैं आपकी कहानी दूसरों के साथ साझा करना चाहता हूं। ताकि और लोगों को आप से प्रेरणा मिले।

इस लिंक को क्लिक करके पढ़े पूरी पोस्‍ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+