अकासा एयर की एयर होस्टेस को देखकर यात्री रह गए हैरान, यूनिफॉर्म में बदलाव देखकर सभी ने की तारीफ
Akasa Air: एक महिला ने लिंक्डइन पर अकासा एयर के साथ अपने सकारात्मक अनुभव को याद किया, जहां उसने अपनी केबिन क्रू के लिए जैकेट और हाई हिल की जगह स्नीकर्स सहित आरामदायक वर्दी देने के लिए के लिए एयरलाइन की सराहना की।

दिवंगत स्टॉक मार्केट निवेशक राकेश झुनझुनवाला द्वारा संचालित अकासा एयर (Akasa Air) में एयर होस्टेस का अलग रंग देखने को मिला। एक महिला ने इस दृश्य की तस्वीर भी साझा की है जो कि इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बेंगलुरु की दीक्षा मिश्रा नाम की एक लिंक्डइन यूजर ने कस्टम ट्राउजर, जैकेट और आरामदायक स्नीकर्स पहने एक केबिन क्रू मेंबर की तस्वीर पोस्ट की है जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है।
अपनी पोस्ट में, दीक्षा ने उल्लेख किया कि उसने अकासा एयर (Akasa Air) की उड़ान भरी और एक शानदार बदलाव देखकर प्रभावित हुईं। केबिन क्रू मेंबर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैंने हाल ही में अकासा एयर से उड़ान भरी थी और एक मन को छू लेने वाले बदलाव को देखकर हैरान थी लेकिन वास्तव में खुश थी। संलग्न एक तस्वीर है जो दिखाती है कि एयर होस्टेस अपनी नई वर्दी में कितनी सहज है।
अकासा एयर ने अपने फीमेल क्रू मेंबर को दे दी खुशी
दरअसल, Akasa Air ने फीमेल क्रू के लिए जो किया है उसका कब से इंतजार था। जिसमें महिलाओं के आराम का बेहद ख्याल रखा गया है। यूनिफॉर्म में पेंसिल हील की जगह आरामदायक जूते हैं. वह घुटने तक वाली चुस्त स्कर्ट...जिसे पहनकर चलने में एयरहोस्टेस को दिक्कत होती थी, उसकी जगह लूज पैंट ने ले ली है।
अकासा एयर ने तस्वीर पोस्ट करने वाली लड़की का शुक्रिया अदा किया
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अकासा एयर ने लिखा, "बहुत बहुत धन्यवाद, दीक्षा! आराम हमारे मूल मूल्यों में से एक है। हमारा मानना है कि उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए उच्च स्तर की सुविधा की आवश्यकता होती है। हम जल्द ही बोर्ड पर आपका स्वागत करने के लिए तत्पर हैं। इंटरनेट ने परिवर्तन की प्रशंसा की, एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि अच्छे नेतृत्व का एक महान उदाहरण। एक कंपनी जो अपने कर्मचारियों को सहज बनाती है, यह सुनिश्चित कर सकती है कि वे अपने ग्राहकों को सहज बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications