पति की हत्या कर शव को आठ टुकड़ों में काटने वाली पत्नी को 30 साल की कैद
नई दिल्ली। डेढ़ साल पहले हरियाणा के झज्जर जिले में अपने पति की हत्या कर उसके शरीर को आठ टुकड़ों में काट देने वाली महिला को जिले की एक अदालत ने 30 साल कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएस दहिया ने बुधवार को पिछले साल अप्रैल में झज्जर जिले के असांदा गांव में 38 साल के बलजीत की हत्या करने के मामले में पूजा को सजा सुनाई है। पूजा ने जिस तरह से बलजीत की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़ों को घर में छुपा दिया था, उससे मामला चर्चा में रहा था।

सजा के साथ जुर्माना भी
अदालत ने मंगलवार को पूजा को दोषी ठहराते हुए उसे 30 साल जेल और 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। बीते इस मामले के सामने आने के बाद पूजा सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पूजा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। अदालत ने इस मामले में चार अन्य लोगों को बरी कर दिया और कहा कि हुए कहा कि केवल पूजा इस क्रूर हत्या की जिम्मेदार थी।

सूटकेस में रखे थे शरीर के टुकड़े
बलजीत के भाई कुलजीत ने पिछले साल 26 अप्रैल को पुलिस से अपने भाई के लापता होने की शिकायत की थी। कुलजीत ने बताया था कि वह और उसकी बहन अपने भाई के घर गए थे और जब पूजा से बलजीत के बारे में पूछा तो उसने इधर-उधर की बात कही। दोनों को शक हुआ तो उन्होंने घर पर चीजों को देखना शुरू किया। इसी . इस दौरान उसकी बहन को एक कमरे से बदबू आई। दोनों ने छानबीन की तो पता चला कि बदबू वहां रखे सूटकेस से आ रही थी। सूटकेस खोलने पर उन्हें अपने भाई का बगैर सिर का शव मिला।

घर में अलग-अलग छुपाए थे शरीर के टुकड़े
मामला खुला तो पता चला कि पूजा ने बलजीत को आठ टुकड़ों में काट दिया था और उन्हें घर के अलग-अलग जगहों पर छिपाया था। उसने घर के फर्श की खुदाई कर बलजीत के सिर को दफनाया था। पुलिस जांच में पता चला था कि महिला का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध थे और पति से अलग होने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी। मामले में मृतक के भाई ने इस संबंध में केस दर्ज कराया था।












Click it and Unblock the Notifications