दिल्ली: फैक्ट्री में चोरी के आरोप में महिला को पीट-पीटकर मार डाला

नई दिल्ली। दिल्ली के समयपुर बादली में एक महिला को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, वहीं एक दूसरी महिला बुरी तरह से घायल है। दोनों महिलाओं को फैक्ट्री में चोरी के आरोप में पीटा गया। दोनों महिलाएं कूडा बीनने वाली बताई गई हैं। फैक्ट्री के अंदर इन महिलाओं को रातभर रखा गया और इनकी पिटाई की गई।

https://hindi.oneindia.com/news/rajkot/husband-kills-wife-latest-news-from-gujarat-497370.html

शुक्रवार सुबह पुलिस ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, दूसरी गंभीर है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह फोन पर इसकी जानकारी मिली थी। पुलिस ने वहां पहुंचकर महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जब महिलाओं ने अपनी तबीयत के बारे में बताया तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। महिलाओं के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने भी पहुंचकर उनकी मदद की बजाय उनको ही डराया धमकाया और थाने ले आए, जिससे उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई।

मृतका के परिवार ने बताया कि वे उस इलाके में फालतू प्लास्टिक की बोतलें और ऐसे ही सामानों को बीनने का काम करती थी और यहां भी वो यही कर रही थी। कुछ लोग उन्हें पकड़ कर एक फैक्ट्री के अंदर ले गए जहां उन्हें पीटा गया। महिलाओं के परिजनों का कहना है कि उनको मारपीट के साथ-साथ उनका यौन शोषण करने की कोशिश की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+