Delhi: नाम बदलकर मुस्लिम शख्स ने की शादी, फिर धर्म परिवर्तन और बुर्का-नमाज के लिए किया मजबूर

नई दिल्ली। दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम शख्स से शादी करने के बाद उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया है। साथ ही उसपर बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने का दवाब बनाया जाता था। महिला ने इस मामले में दिल्ली के सरिता विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने अपने ससुर पर भी यौन शोषण की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है, 'उसके परिवार ने मुझे धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने को मजबूर किया है। मुझपर बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने का दवाब डाला गया। उसके पिता ने मेरा यौन शोषण करने की कोशिश की है।'

delhi, muslim, woman alleges of religion convert, delhi sarita vihar ps, woman alleges her in laws, delhi case, delhi conversion, Sarita Vihar, Delhi woman, Muslim, sexual harassment, Delhi Police, दिल्ली, मुस्लिम, महिला ने मुस्लिम पति पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, पति ने धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर, यौन शोषण

जानकारी के मुताबकि शादी के बाद महिला को उसका धर्म बदलने के लिए मजबूर करने के इस मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में साहिब अली नामक शख्स पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी पहचान का खुलासा नहीं किया था और उससे राहुल बनकर मिला था। दोनों की जब दोस्ती हुई तो उसने शादी के लिए प्रपोज किया। बाद में फिर दोनों की शादी हो गई और शादी के बाद उसे इस्लाम अपनाने को मजबूर किया जाने लगा।

आपको बता दें इससे पहले इसी तरह के मामले दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी सामने आए हैं। जिनमें पीड़ित महिला के साथ शादी करने वाले शख्स ने अपनी पहचान छिपाकर शादी रचाई। ऐसे शख्स ने अपना धर्म और नाम कुछ और बताकर लड़की से शादी की और बाद में उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। जिसके बाद इस तरह के मामलों के निपटारे के लिए कानून की मांग उठने लगी। फिलहाल मध्य प्रदेश में इसपर कानून बनाने की तैयारी चल रही है और उत्तर प्रदेश में कानून बन चुका है।

Covid Vaccine में पोर्क होने पर भी मुसलमानों के लिए सही, UAE की इस्लामिक बॉडी ने दी मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+