मंगेतर से बोली युवती-आंख बंद करो सरप्राइज दूंगी....फिर गले में घुसेड़ दिया चाकू

विशाखापट्टनम 19 अप्रैल: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अनकापल्ली ज़िले में सोमवार को एक महिला ने अपने मंगेतर की सरप्राइज़ के लिए आंख बंद कराने को कहकर उसका गला रेत दिया। महिला की उस शख्स के साथ मई में शादी होने वाली थी। इस हमले में घायल हुआ शख्स अब अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने अभी कारणों का खुलासा नहीं किया है।

दोनों की 20 मई को शादी होने वाली थी

दोनों की 20 मई को शादी होने वाली थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माडगुला क्षेत्र का रहने वाला रामा नायडू का राविकामतम गांव की रहने वाली पुष्पा के साथ शादी तय हुई थी। हाल ही में उन दोनों की सगाई हुई थी। जिसके बाद घर में शादी की तैयारियां हो रही है। दोनों की 20 मई को शादी होने वाली थी। रामा नायडू हैदराबाद के सीएसआईआर में रिसर्च साइंटिस्ट है। रामुनायुडु सोमवार अपनी मंगेतर पुष्पा से मिलने अनकापल्ली गया हुआ था, वहां साथ में दोनों शॉपिंग के लिए बाहर गए थे।

प्राइज का कहकर युवती ने मंगेतर की बंद करा दी आंखें

प्राइज का कहकर युवती ने मंगेतर की बंद करा दी आंखें

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने अपने मंगेतर को अपने दोस्तों से मिलवाने के बहाने अमरापुरी के एक पहाड़ी पर स्थित एक आश्रम में बुलाया। दोनों ने करीब एक घंटा आश्रम में बिताया। जब वे घर लौट रहे थे, तो वह एक सुनसान जगह पर रुक गई और उसे अपनी आँखें बंद करने के लिए कहा। रामुनायुडू ने वजह पूछी तो पुष्पा ने कहा, पहले आंखें बंद करो एक सरप्राइज दूंगी। इसके बाद रामुनायुडू ने अपनी आंखें बंद कर ली।

गले में चाकू घुसेड़ फरार हुए युवती

गले में चाकू घुसेड़ फरार हुए युवती

पुष्पा को भरोसा नहीं हुआ तो दुपट्टे से आंख पर पट्टी बांध दी। उसके ऐसा करते ही पुष्पा ने तेज धार वाले चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद युवती मौके से फरार हो गई। हमले के बाद रामा नायडू मदद के लिए लोगों को पुकारने लगा। जिसके बाद कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि, युवती ने उस पर इसलिए हमला किया क्योंकि वह उस लड़के से शादी नहीं करना चाह रही थी।

इसलिए लड़की ने उठाया ये खौंफनाक कदम

इसलिए लड़की ने उठाया ये खौंफनाक कदम

वहीं पुलिस को रामुनायुडू ने बताया कि हम शॉपिंग के बाद दोनों साईबाबा आश्रम की पहाड़ी पर गए। वहां उसके कोई दोस्त नहीं थे। रामुनायुडू के मुताबिक, जब मैंने उससे उसके दोस्तों के बारे में पूछा तो बताया कि वे केक लेने गई हैं। उसी बीच सरप्राइज देने के नाम पर दुपट्टे से मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी और चाकू से गला रेत दिया। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह नायडू से शादी नहीं करना चाहती थी, जिसे उसके माता-पिता ने चुना था। उसने कहा है कि उसने इसका विरोध किया था, लेकिन उसके माता-पिता ने उसका विरोध नहीं सुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+