महिला संगठन से जुड़ी युवती ऐसे करती थी पुरुषों का शोषण, रिक्शेवालों को भी नहीं छोड़ा!
Recommended Video

पुणे। महिला होने का फायदा उठाकर जबरन वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला होने के फायदा उठाकर और लोगों के खिलाफ छेड़खानी का झूठा आरोप लगाने का डर दिखाकर लोगों से जबरन पैसे वसूलने वाली महिला के खिलाफ चाकण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में चाकण पुलिस ने संगीता रविंद्र वानखेडे नामक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चाकण की रहने वाली है महिला
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस मामले में चाकण में रहने वाले 31 वर्षीय कुशल चंद्रमोली जाधव ने शिकायत दर्ज करवाई है। मौजे नाणेकवाडी गांव के पास नासिक पुणे हाइवे के नजदीक पुल के नीचे कुशल जाधव अपनी रिक्शा लेकर खड़ा था। महिला वहां आई और कुशल जाधव से पांच हजार रुपए की मांग की और रिक्शे वाले को धमकाने लगी।

छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर ऐंठती थी रुपये
रिक्शे वाले के मुताबिक महिला का कहना था कि, 'अगर तूने मुझे हफ्ता नहीं दिया तो मैं तुझे सड़क पर सबके सामने बेइज्जत करूंगी। तू मुझे पहचानता नहीं है कि मैं कौन हूं, मैं भी देखती हूं कि तेरी रिक्शा कैसे चलती है।'

पहले भी कई लोगों से कर चुकी है धन उगाही
पुलिस ने बताया कि इस महिला ने इससे पहले भी रिक्शावालों को धमकी देकर फिरौती मांगी है, जिसने फिरौती नहीं दी है उसके खिलाफ छेड़खानी का गलत आरोप लगाकर महिला होने का गलत फायदा उठाया है। यह महिला बहुत से महिलाओं के अधिकार से संबंधित संस्थाओं से जुड़ी हुई है। महिलाओं के खिलाफ इससे पहले भी पुरूषों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत आ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications