महिला को अगवा कर ससुर, जेठ, पति, देवर ने किया सामूहिक दुष्‍कर्म, पुलिस को देखा तो सुनाई आपबीती

शॉर्ट हेडलाइन

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में शादीशुदा महिला भाई के साथ बाइक पर दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोग आए, उन्‍होंने भाई के साथ मारपीट की और महिला को अगवा कर घर ले गए। वहां महिला के साथ कई लोगों ने दुष्‍कर्म किया। इसके बाद वे उसे गाड़ी में घुमाते रहे। इसी दौरान वे लोग एक जगह चाय पीने के लिए रुके। महिला ने वहां पुलिस को देखा तो भागकर वहां पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस को देखकर वे लोग भाग गए। आप यह जानकर यकीन नहीं करेंगे कि जो लोग पुलिस को देखकर फरार हुए, वे कोई और नहीं बल्कि महिला के ससुराल पक्ष क लोग हैं। इनमें एक महिला का ससुर, दूसरा पति, तीसरा जेठ, चौथ देवर और पांचवां ससुराल पक्ष का एक मिलने वाला शामिल है। इन सभी ने महिला के साथ बारी-बारी से बलात्‍कार किया।

01 दिसंबर को महिला को अगवा कर ले गए ससुरालवाले

01 दिसंबर को महिला को अगवा कर ले गए ससुरालवाले

जानकारी के मुताबिक, होशियारपुर के मेहटियाना थाने की पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती में बताया कि हरमोये के रहने वाले युवक के साथ 7 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। ससुराल में उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी। काफी समय तक अत्‍याचार झेलने के बाद आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट गया और वह मायके चली गई। इसी दौरान उसकी तबियत खराब हो गई और वह 01 दिसंबर को भाई के साथ बाइक पर दवा लेने जा रही थी, तभी ससुराल पक्ष के लोग आए और अगवा कर उसे घर ले गए। महिला का आरोप है कि घर ले जाने के बाद ससुर, जेठ, पति, देवर और एक अन्‍य व्‍यक्ति ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

पुलिसवालों को देखकर भागी महिला और सुनाई आपबीती

पुलिसवालों को देखकर भागी महिला और सुनाई आपबीती

महिला ने बताया कि 27 दिसंबर ससुराल पक्ष के लोग उसे चंडीगढ़ ले जा रहे थे। इसी दौरान वे चाय पीने के लिए एक जगह रुके। महिला ने वहां पुलिसवालों को देखा तो भागकर उनके पास पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला को पुलिस के पास खड़ा देख ससुराल पक्ष के लोग भाग गए। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जानकारी पंजाब पुलिस को दी। इसके बाद महिला ने पंजाब पुलिस को पूरा मामला बताया, जिसके बाद होशियारपुर के मेहटियाना थाने में महिला के ससुर, जेठ, पति, देवर और एक अन्‍य व्‍यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

घटना वाले दिन मायके वालों ने किया था पुलिस हेल्‍पलाइन नंबर पर कॉल

घटना वाले दिन मायके वालों ने किया था पुलिस हेल्‍पलाइन नंबर पर कॉल

इधर, यह बात भी सामने आई है कि 01 दिसंबर को जब महिला का अपहरण किया गया, उस वक्‍त मायके वालों ने पुलिस हेल्‍पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी थी। पुलिस महिला की खोज में छापेमारी कर रही थी, लेकिन उसके साथ सुराग तभी लगा जब चंडीगढ़ पुलिस ने महिला के बारे में पंजाब पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद ही महिला के ससुर, जेठ, पति, देवर और एक अन्‍य व्‍यक्ति को नामजद किया गया। पुलिस ने अब आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+