...जब राहुल गांधी के गले लगकर रोने लगीं महिला प्रोफेसर
नई दिल्ली। गुजरात के चुनावी दौरे पर गए राहुल गांधी जब अहमदाबाद के निकोल पहुंचे तो वहां एक महिला प्रोफसर उनसे लिपटकर फूट फूट कर रोने लगी। महिला प्रोफेसर को यूं लिपटकर रोता देख वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला प्रोफेसर को संभालते हुए उनकी परेशानी सुनी। यह महिला प्रोफेसर बीते सालों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है।

रंजना अवस्थी, अहमदाबाद के एमबी पटेल राष्ट्रसभा कॉलेज में ऐड-हॉक प्रोफेसर हैं। बीते 22 सालों से वो अपने अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष कर रही हैं जो उन्हें उचित शैक्षिक योग्यता और पीएचडी होल्डर होने के बावजूद नहीं मिला है। रंजना अवस्थी की बस यही मांग है कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें उचित पेंशन मिले जिससे वो बुढ़ापे में भी सम्मानपूर्वक जीवन जी सके लेकिन गुजरता की भाजपा सरकार की नई नीति से उनकी यह मांग पूरी होते हुई नहीं दिख रही है।
रंजना अवस्थी ने बताया कि उनके 2 साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें कभी भी पूरी सैलरी नहीं मिली न ही मैटर्निटी लीव। उन्होंने बताया कि गुजरता रकार ने बीते हफ्ते एक ऐड-हॉक प्रोफेसरों को एक निश्चित वेतन वर्ग में रखने की नीती लागू की है इसके लिए ऐड-हॉक प्रोफेसरों को एक फार्म भरना है। इस नीति में इन प्रोफेसरों को पेंशन लाभ से बाहर रखा गया है।
रंजना अवस्थी ने बताया कि वह इस सिलसिले में गुजरात के मुख्यमंत्री, विजय रूपाणी, शिक्षा मंत्री भूप्रेंद्र सिंह आदि सबसे मिल चुकीं हैं लेकिन किसी ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। उन्होंने आगे कहा कि, 'ऐसे में जब मैंने सुना कि राहुल गांधी निकोल में ज्ञान अधिकार सभा करने आ रहे हैं जहां वो अध्यापकों से मिलेंगे तो मैं भी उनसे मिलने आ गई। राहुल गांधी से मिलते ही मेरे साथ जो भी अन्याय हुआ है वो मेरे सामने आ गया और सरकार के लिए मेरे मन में गुस्सा था वो आंसुओं के रुप में बाहर आ गया।'












Click it and Unblock the Notifications