Sidhu Moose Wala हत्या केस का गवाह बोला- मैंने सिद्धू को बुलेटप्रूफ कार से चलने के लिए कहा था
Sidhu Moose Wala हत्या केस का गवाह बोला- मैंने सिद्धू को बुलेटप्रूफ कार से चलने के लिए कहा था
नई दिल्ली, 31 मई : जाने-माने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। जब ये हत्या हुई तब उनका दोस्त गुरविंदर सिंह, उनके साथ था वो इस हत्या का चश्मदीद गवाह है। रविवार को पंजाबी गायक की गोली मारकर हत्या जब हुई तो उस समय कार में वो भी था। उसने कहा उन्होंने गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूस वाला को बुलेटप्रूफ कार लेने के लिए कहा था। हालांकि मुसेवाला ने अपनी थार लेने पर जोर दिया।
Recommended Video

घटना में घायल हुए गुरविंदर सिंह का लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरविरंदर सिंह ने कहा मैंने उसे रविवार को बाहर जाते समय बुलेटप्रूफ कार लेने के लिए कहा था। लेकिन वह कॉम्पैक्ट एसयूवी (थार) ले जाना चाहते थे।
बता दें कांग्रेस के टिकट पर पंजाब से विधानसभा चुनाव लड़ चुके पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनसा जिले के जवाहर के गांव में गोली मारकर हत्या करने वाले सिद्धू मूस वाला का पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मूस वाला के शरीर पर लगभग 24 गोलियों के घाव पाए गए। कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूस वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है।












Click it and Unblock the Notifications