BJP का नाम लिए बिना आरसीपी सिंह ने कहा- हम सहयोगी दलों के साथ विश्वासघात नहीं करते
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र सहयोगी आरसीपी सिंह को रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए आरसीपी सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे अन्य सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2019 में तीन वर्षों के लिए जदयू का अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह के लिए यह पद छोड़ दिया था।
Recommended Video

बिहार विधानसभा चुनावों के दो महीने से कम समय में ही गठबंधन सहयोगियों जनता दल (युनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी के बीच की तनातनी दिखाई देने लगी है। रविवार को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान बीजेपी का नाम लिए बिना नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने साफ शब्दों में एक संदेश दे दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि यह उनके लिए एक भावनात्मक क्षण है। "मैं उनके साथ [नीतीश कुमार] 23 साल से हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि जो विश्वास नीतीश जी ने मुझ पर रखा है, मैं उसे आपके सहयोग से पूरा करूं।"
आरसीपी सिंह ने कहा कि हम किसी के साथ विश्वासघात नहीं करते हैं, किसी के खिलाफ विश्वास करते हैं या किसी के साथ छल करते हैं। हम हतोत्साहित नहीं हैं। हमने कठिन परिस्थितियों में यह सीट पाई है। हम पार्टी के साथ चलेंगे।
इस बैठक के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केसी त्यागी ने लव-जिहाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। केसी त्यागी ने कहा कि लव-जिहाद को लेकर देश में घृणा का माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति और धर्म के दो वयस्क अपने रिश्ते बनाने को लेकर स्वतंत्र हैं। लव-जिहाद पर कानून बनाने की बात स्वतंत्र लोकतंत्र व्यस्था के खिलाफ है। जिस प्रदेश में भी लव-जिहाद को लेकर कानून बने हैं, उसे जेडीयू अच्छा नहीं मानती है।
त्यागी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की घटना को लेकर जेडीयू ने क्षोभ व्यक्त किया है। बीजेपी को अटल बिहारी वाजपेयी के अटल धर्म को अपनाना चाहिए। जेडीयू ने इस मसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात की है। जेडीयू के विधायकों को अरुणाचल के मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात कही गई थी, लेकिन उन्होंने अपने पार्टी में ही शामिल कर लिया। इससे जदयू आहत है। त्यागी ने कहा कि लव जिहाद के घृणात्मक काम को लेकर समाज को बांटा जा रहा है , इसे ठीक नही माना जा रहा है। दरअसल, यूपी के बाद मध्य प्रदेश में भी लव जिहाद को लेकर कानून बनाया जा रहा है। हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में इसकी तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications