शशि थरूर की पोस्ट पर फिर विवाद, 6 महिला सांसदों के साथ डाली थी फोटो

नई दिल्ली, 29 नवंबर: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इस दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने महिला सांसदों के साथ एक फोटो पोस्ट की। इसके साथ एक कैप्शन लिखा, जिस पर विवाद खड़ा हो गया और बहुत से लोगों ने इसके लिए थरूर की आलोचना की। हालांकि बाद में कांग्रेस नेता बैकफुट पर आए और उन्होंने इसके लिए लोगों से माफी मांग ली, फिर भी उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है।

Parliament

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने सोमवार को 6 महिला सांसदों के साथ फोटो ट्वीट की। उसके साथ उन्होंने लिखा कि कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए आकर्षक जगह नहीं है? आज सुबह 6 महिला सांसदों के साथ। इसमें उन्होंने सांसद सुप्रिया सुले, परनीत कौर, थमिजाची थंगापांडियन, मिमी चक्रवर्ती, नुसरत जहां और एस जोथिमनी को टैग किया।

थरूर की पोस्ट पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि लोकसभा आपका कार्यस्थल है और महिलाएं वहां की शोभा बढ़ाने की कोई वस्तु नहीं हैं। वो भी आपकी तरह चुनी गई प्रतिनिधि हैं, आप इस तरह की टिप्पणी करके उनका अपमान कर रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर आप किसी अन्य सेक्टर में काम कर रहे होते, तो साथ में काम करने वाली महिलाओं को आकर्षक कहने पर आपको निकाला जा सकता था। वहीं सुप्रीम कोर्ट की वकील करुणा नंदी ने भी थरूर के ट्वीट की आलोचना की। साथ ही लिखा कि उनके जैसे व्यक्ति से ऐसी अपेक्षा नहीं की गई थी।

बाद में मांगी माफी
ट्वीट पर विवाद बढ़ता देख थरूर बैकफुट पर आ गए। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा कि ये सेल्फी मजाकिया अंदाज में ली गई थी। महिला सांसदों ने भी उसी अंदाज में ट्वीट करने को कहा था। अगर लोगों को मेरी ये पोस्ट बुरी लगी हो, तो मैं उनसे माफी मांगता हूं, लेकिन मैं कार्यस्थल पर ऐसे मेल-मिलाप के प्रदर्शन में शामिल होकर खुश था। बस इतनी सी बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+