संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होने की संभावना, क्‍या नए भवन में होगा ये Session

Winter session of Parliament likely to be held from December 7 to December 29: Top sources

Winter session of Parliament :संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। संसद के सूत्रों के अनुसार संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबतर तक चलेगा ।

Parliament

सूत्रों के अनुसार संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में पुराने भवन में शुरू होगा। सत्र सात दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव है,हालांकि तारीखों पर आखिरी फैसला कैबिनेट कमेटी लेगी। याद रहे केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने पहले कहा था कि केंद्र शीतकालीन सत्र के दौरान 1,500 से अधिक पुराने और पुराने कानूनों को निरस्त कर देगी।

बता दें दिसंबर के पहले सप्‍ताह में संसद का दिल्‍ली में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत में बनाया गया नया भवन का उद्घाटन करने पर विचार हो रहा है लेकिन सूत्रों ने बताया कि कि शीतकालीन भवन में ही होगा। पुराने भवन में शीतकालीन सत्र आयोजित करने की व्यवस्था शुरू हो चुकी है।

सूत्रों ने ये भी बताया ऐसा इसलिए है क्‍योंकि करोडों की लागत से बना संसद का भवन पूरी तरह से सुसज्जित होने के बाद भी, सूत्रों ने कहा, भवन को पूरी तरह कार्यात्मक बनाने और सांसदों को सभी सहायता देने के लिए कर्मचारियों को परिचित कराने और प्रशिक्षित करने के लिए लगभग 15-20 दिनों की आवश्यकता होगी। सूत्रों ने बताया कि अगले साल का बजट सत्र नए संसद भवन में हो सकता है।

संसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है, लेकिन 2017 और 2018 के दौरान दिसंबर में आयोजित किया गया था। वहीं सूत्रों के अनुसार इस बार दिसंबर के पहले सप्ताह में सत्र शुरू होने की संभावना है।

बता दें गुजरात विधानसभा के चुनाव 1 और 5 दिसंबर को हो रहे हैं और गुजरात के अलावा हरियाणा राज्‍य के चुनाव की वोट काउटिंग 8 दिसंबर को होगी।

शख्‍स के पेट से डॉक्‍टरों ने निकाले 187 सिक्‍के, जानिए 58 साल के इस आदमी ने क्‍यों किया ऐसा ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+