Winter Session: दिल्ली विशेष पुलिस अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक होगा पेश, जानें संसद के दिनभर का शेड्यूल
Winter Session: दिल्ली विशेष पुलिस अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक होगा पेश, जानें संसद के दिनभर का शेड्यूल
नई दिल्ली, 10 दिसंबर: संसद के शीतकालीन सत्र में आज शुक्रवार (10 दिसंबर) को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक लोकसभा में पेश करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा को संबोधित किया और सदस्यों को हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बारे में सूचित किया जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की जान चली गई। राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों ने दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त की और जनरल बिपिन रावक और अन्य के संबंध में मौन रखा। लोकसभा में सदस्यों ने न्यायाधीशों के वेतन से संबंधित विधेयक को मंजूरी दी, जबकि राज्यसभा ने एआरटी विधेयक पारित किया।

लोकसभा में आज क्या-क्या होगा?
-राष्ट्रपति द्वारा प्रख्यापित दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (संशोधन) अध्यादेश, 2021 का विरोध करने वाले विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा एक वैधानिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 में संशोधन के लिए विधेयक को आगे पेश करेंगे, इस पर विचार किया जाएगा।
- कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
राज्यसभा में आज क्या-क्या होगा?
-आज राज्यसभा में कोई विधेयक पेश या पारित नहीं किया जाएगा।
-जनसंख्या और परिवार नियोजन से संबंधित एक सहित कई प्रस्ताव पेश किए जाने हैं।
-राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने "पूरे भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चर्चा करने के लिए सदन में निलंबन का नोटिस दिया है।
बता दें कि गुरुवार (09 दिसंबर) को केंद्रीय सतर्कता आयोग (संशोधन) विधेयक, 2021 और दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (संशोधन) विधेयक, 2021 लोकसभा द्वारा पारित हो गया है। इन अध्यादेशों का उद्देश्य सीबीआई और ईडी के प्रमुखों के कार्यकाल को मौजूदा 2 साल से 5 साल तक बढ़ाना है।












Click it and Unblock the Notifications