ठंड में आपकी भी Train हो गई लेट, स्टेशन पर कांपने की जरूरत नहीं, 150 रुपये में बुक करिए शानदार रूम, जानिए कैसे

How To Book Room on Railway Station: शीतलहर का भारी प्रकोप चल रहा है। कोहरे के चलते ट्रेन भी काफी लेट चलने लगी है। ट्रेन लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर भीषण ठंड में ठिठुरना पड़ता है। अब आपको स्टेशन पर ठिठुरने की जरूरत नहीं है।

आप महज 100-150 रुपये में स्टेशन पर शानदार रूम बुक कर सकते हैं। जब तक आपकी ट्रेन नहीं आ जाती, आप रूम में आराम से रह सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन रूम बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए आपको आईआरसीटीसी (IRCTC) से लॉग-इन करना होगा।

ठंड में स्टेशन पर कांपने की जरूरत नहीं, 150 में बुक करिए रूम

अब आराम से करिए ट्रेन का इंतजार

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठहरने के लिए रिटायरिंग रूम की व्यवस्था है। ट्रेन लेट होने पर यात्री इस रूम में आसानी से समय बिता सकते हैं। अगर यात्रियों को एक ट्रेन के बाद दूसरी ट्रेन लेनी है, लेकिन उसको आने में समय का अंतराल अधिक है तो रिटायरिंग रूम में ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं।

IRCTC मुहैया कराता है रूम

खास बात है कि रिटायरिंग रूम को आईआरसीटीसी द्वारा मुहैया कराया जाता है। इस रूम में बेहतर सुविधाएं होती हैं। साफ-सफाई से लेकर अन्य सुविधाएं आपको बेहतर मिलेंगी। होटल जैसे इसके कमरे होते हैं। लेकिन आपको बहुत ही कम पैसे में ये रूम मिल जाएंगे। 100 से 700 रुपये में आपको रिटायरिग रूम मिल जाएगा। इसमें आपको एसी और नॉन एसी रूम भी मिल जाएंगे।

24 घंटे एसी रूम के लिए देने होंगे 450 रुपये

इस कमरे को आप कम से कम एक घंटे और अधिक से अधिक दो दिन यानी 48 घंटे के लिए बुक कर सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महज 150 रुपये में 12 घंटे के लिए कमरे मिल जाएंगे। वहीं, 24 घंटे एसी रूम के लिए आपको 450 रुपये देने होंगे। ऐसे ही आप किसी भी रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम बुक कर सकते हैं।

ऐसे करें बुकिंग
रूम बुक करने के लिए आईआरसीटीसी पर लॉगिन करें। डैशबोर्ड पर माई बुकिंग के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें। टिकट बुकिंग के नीचे रिटायरिंग रूम का ऑप्‍शन दिखेगा। पीएनआर नंबर भरने के बाद आपको सर्च बटन दबाना होगा। पर्सनल जानकारी सबमिट करने के बाद पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपका रूम बुक हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+