अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को लेकर पी. चिदंबरम का तंज- क्या PM मोदी अब भी करेंगे 'नमस्ते ट्रम्प'?
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता ने अपनी ट्वीट में पूछा है कि क्या पीएम मोदी अपने दोस्त के सम्मान में 'नमस्ते ट्रम्प' की और रैली करेंगे? पी. चिदंबरम का यह ट्वीट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने भारत द्वारा जारी किए गए कोरोना वायरस आंकड़ों पर सवाल उठाया था। ट्रम्प ने यूएस प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान भारत, चीन और रूस पर कोरोना के सही आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया था।
Recommended Video

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने डोनाल्ड ट्रम्प के बयान को लेकर अब पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन और रूस के साथ भारत को क्लब किया और तीनों देशों पर COVID से हुई मौतों की संख्या छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने तीनों देशों पर सबसे अधिक वायु प्रदूषण करने का भी आरोप लगाया। क्या मोदी जी, अपने प्रिय मित्र के सम्मान में 'नमस्ते ट्रम्प' की और रैली करेंगे?'

गौरतलब है कि साल की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंम्प ने भारत का दौरा किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रम्प के स्वागत के लिए 24 फरवरी, 2020 को गुजरात के अहमदाबाद में 'नमस्ते ट्रम्प' नाम की एक रैली आयोजित की थी। इसके बाद अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मेजबानी की गई। इस कार्यक्रम पर खर्च होने वाली राशि को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला भी बोला था। उस दौरान देश सीएए विरोध और दिल्ली हिंसा जैसी घटनाओं का भी सामना कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications