ममता बनर्जी क्या संभालेंगी INDIA गठबंधन की कमान? शरद पवार का आया चौंकाने वाला जवाब
हरियाणा के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन बुरी तरह से हार कर चारों खाने चित्त हो गया है। इस हार के बाद इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियां छिटक कर दूर हो रही हैं। वहीं इस सबके बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन की कमान संभालने की मंशा जाहिर कर दी है। उन्होंने ये इच्छा जाहिर कर कांग्रेस को बड़ी चुनौती दे डाली है। जिसके बाद देश भर की राजनीति गरमा गई है।
विपक्षी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी के हाथों में सौंपे जाने पर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया आई है। शरद पवार के बयान के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या सच में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी विपक्षी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगी?

क्या बोले शरद पवार?
महाराष्ट्र एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने ममता बनर्जी के 6 दिसंबर को दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा " ममता बनर्जी ने जो रुख अपनाया हे वो आक्रामक है। उन्होंने राजनीति में कई लोगों को खड़ा किया है,ऐसा कहने का उनका पूरा अधिकार है। इसके साथ ही शरद पवार ने साफ तौर पर कहा ममता बजर्नी में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की क्षमता है।"
क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
वहीं शरद पवार की सांसद बेटी सुप्रिया सुले ने भी अपने पिता जैसी ही प्रतिक्रिया दी। सुले ने कहाममता बजर्नी भारत की शीर्ष नेताओं में एक हैं और पूरी तरह से इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा है। उन्होंने की जीवंत लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका और अहम जिम्मेदारी होती है। अगर ममता बजर्नी इंडिया गठबंधन के नेतृत्व की जिम्मेदारी नेता चाहती हैं तो हम सभी उनके साथ हैं
ममता बनर्जी ने जानें क्या कहा था?
बता दें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुखिया ममता बनर्जी ने 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की मंशा जाहिर की है। ममता बनर्जी ने जरूरत पड़ने पर वो बंगाल से ही इंडिया गठबंधन को संभालने के तैयार हैं।
ममता बनर्जी ने अपने इंटरव्यू में दावा किया कि मैंने ही इंडिया गठबंधन को बनाया है, अब इसे संभालने की जिम्मेदारी नेतृत्व करने वालों पर है अगर वे इसे चला नहीं पा रे तो मैं क्या कर सकती हूं।












Click it and Unblock the Notifications