शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा के लखनऊ से चुनाव लड़ने पर क्या बोले राजनाथ सिंह

लखनऊ। दिग्गज अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव की उपस्थिति में पूनम सिन्हा सपा में शामिल हुई। इसी के बाद पार्टी ने उनको लखनऊ सीट से महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित कर दिया। लखनऊ लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और मौजूदा गृहमंत्री राजनाथ सिंह से होगा। लखनऊ से पूनम सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारे जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा- हां, किसी को चुनाव लड़ना चाहिए, यही लोकतंत्र की सुंदरता है।

राजनाथ बोले- किसी को चुनाव लड़ना चाहिए, यही लोकतंत्र की स्वतंत्रता है

पूनम सिन्हा के लखनऊ सीट से उम्मीदवारी पर राजनाथ सिंह ने कहा, "हां, किसी को तो चुनाव लड़ना चाहिए, यही लोकतंत्र की सुंदरता है। हम पूरी गरिमा के साथ चुनाव लड़ेंगे, तहज़ीब जो लखनऊ की बहुत बड़ी धरोहर है, उसको भी हम कायम रखेंगे।" उन्होंने कहा, "मैं यहां से उम्मीदवार हूं, मुझे ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है, आप सभी से परिचित हूं और आगे भी आप सब की शुभकामनाएं रहेंगी। एक बार फिर मैं आप सब का प्रतिनिधित्व करूंगा। बता दें कि राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है।

18 अप्रैल को नामांकन करेंगी पूनम सिन्हा

18 अप्रैल को नामांकन करेंगी पूनम सिन्हा

लखनऊ लोकसभा सीट पर राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन की ओर से पूनम सिन्हा उम्मीदवार होंगी। इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि पूनम सिन्हा 18 अप्रैल को लखनऊ से नामांकन करेंगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से लखनऊ सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारने की अपील भी की है। उन्होंने कहा, जिससे बीजेपी को हराया जा सके।

बीजेपी का गढ़ मानी जाती है लखनऊ लोकसभा सीट

बीजेपी का गढ़ मानी जाती है लखनऊ लोकसभा सीट

लखनऊ लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। 1991 के लोकसभा चुनाव से लेकर अभी तक यहां लगातार भाजपा का ही परचम लहता रहा है। इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 1991 से लेकर 2009 तक लगातार पांच बार लोकसभा के सांसद चुने गए। इसके बाद 2009 के चुनाव में इस सीट से भाजपा नेता लालजी टंडन सांसद चुने गए। लालजी टंडन ने इस चुनाव में कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को 40 हजार वोटों के अंतर से हराया था। 2014 के लोकसभा चुनावों में वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से चुनाव लड़े और 272749 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। भाजपा ने एक बार फिर राजनाथ सिंह को लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

अपने पसंदीदा नेता से जुड़े रोचक फैक्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+