साल 2021 की ग्रैंड शादी, इसी महीने नताशा संग सात फेरे लेंगे वरुण धवन! तैयारियां शुरू

नई दिल्ली। Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding: पिछले वर्ष यानी 2020 में कोरोना वायरस संकट के बीच कई मशहूर हस्तियां शादी के बंधन में बंधीं। नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), आदित्य नारायण (Aditya Narayan), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) समेत कई सेलेब्स ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। अब बारी है साल 2021 की, इस वर्ष भी कई बॉलीवुड युवा कलाकार अपनी शादी का इंतजार कर रहे हैं। इसमे सबसे पहला नाम एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) का है। बता दें कि वह नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।

इसी महीने शादी कर सकते हैं वरुण धवन

इसी महीने शादी कर सकते हैं वरुण धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पर मर मिटने वाली लड़कियों की कमी नहीं है लेकिन उनका दिल नताशा दलाल (natasha dalal) ने पहले ही चुरा लिया है। कई खास मौके पर दोनों को एक साथ देखा गया है, खुद वरुण धवन ने कहा था कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। साल 2020 में ऐसी खबरें आई थीं कि वरुण धवन और नताशा दलाल (Varun Dhawan and Natasha Dalal) अपने रिलेशनशिप को अपग्रेड कर शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि ऐसा हुआ नहीं।

गर्लफ्रेंड नताशा से शादी करेंगे वरुण धवन

गर्लफ्रेंड नताशा से शादी करेंगे वरुण धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड (Varun Dhawan Girlfriend) नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोरती हैं। ताजा रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन (Varun Dhawan wedding) इसी महीने यानी जनवरी, 2021 में नताशा से शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन के घर शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और वरुण वेडिंग प्लेस भी फाइनल करने में जुटे हुए हैं।

इस फाइव स्टार होटल में हो सकती है शादी

इस फाइव स्टार होटल में हो सकती है शादी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा से Alibaug में शादी कर सकते हैं। इसी क्रम में हाल ही में वरुण फाइव स्टार होटल Alibaug को बुक करने के लिए वहां पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक यह ग्रैंड पंजाबी वेडिंग होगी, हालांकि कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के मद्देनजर शादी में सिर्फ खास मेहमानों को निमंत्रण भेजा जाएगा। शादी में 200 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

वरुण ने शादी को लेकर कही थी ये बात

वरुण ने शादी को लेकर कही थी ये बात

बता दें कि फिल्मफेयर को दिए गए हालिया इंटरव्यू में एक्टर वरुण धवन ने अपनी शादी की फ्लानिंग को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, सब लोग इस बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन इस समय दुनिया कई सारी दुविधाओं का सामना कर रही है। अगर चीजें ठीक रहीं तो जल्द ही मैं शादी की तैयारियों के बारे में सोचूंगा। मगर थोड़ी और क्लियरटी की अभी जरूरत है। वरुण और नताशा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Coolie No 1 के इस ट्रेन सीन का खूब उड़ाया जा रहा है मजाक, वरुण धवन का एक्शन देख यूजर बोले- RIP Physics

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+