हार गए 'पितामह', कहा पार्टी जो भी कहे मान लूंगा

आडवाणी इस बार को लेकर पूरी रह आश्वस्त हो गए है कि जो वो पिछले 2 चुनावों में नहीं कर पाए मोदी इस बार को करके दिखाएंगे। चुनाव बाद भाजपा की सरकार बनने के प्रति वो पूरी तरह से आश्वस्त है। ऐसे में अब तक पार्टी और मोदी से नाराज आडवाणी ने मोदी की अधीनता स्वीकार कर ली है। लालकृष्ण आडवाणी की बातों से तो यहीं अंदाजा लगाया जा सकता है । आडवाणी ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी भूमिका देगी उसे निभाएंगे।
गांधीनगर के बावला में रोड शो की शुरुआत करते हुए आडवाणी ने कहा, यह पहला चुनाव है जिसमें परिणाम लोगों को पहले ही पता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
आडवाणी ने कहा कि इस बार भाजपा को दक्षिण भारत में काफी सीटें मिलेगी। आडवाणी की बातों पर गौर करें तो आपको लगा जाएगा कि जो अब तक पार्टी में मोदी का विरोध करते आ रहे थे वो अब उनवके समर्थक बन गए है। हलांकि आडवाणी जानते है कि मोदी के खिलाफ बगावत कर उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications