पति की इस आदत से खफा पत्नी ने बंधी राखी, पति बोला-अब बहन ही मानूंगा
नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में एक पति-पत्नी के झगड़े का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल पति के शराब पीने से खफा पत्नी ने रक्षाबंधन पर उसे राखी बांध दी। जिसके बाद से दोनों के बीच मामला और अधिक पेचीदा हो गया है । पति अब अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता है। 12 साल पुरानी यह शादी अब टूटने की कगार पर है। लोगों के लाख प्रयास के बावजूद आहत पति तीन काउंसलिंग के बाद भी पत्नी को अपनाने को तैयार नहीं है।

पुलिस के पास पहुंचकर तलाक दिलाने की मांग की
पति का कहना है कि राखी बांधने के बाद यह तो मेरी बहन बन गई। अब वह उसे अपनी पत्नी नहीं मान सकता। पुलिस ने बताया कि पत्नी के बार-बार कहने के बाद भी पति ने जब शराब नहीं छोड़ी तो गुस्से में पत्नी ने रक्षाबंधन के दिन उसे राखी बांध दी। पति ने इसे अपनी बेइज्जती माना और पुलिस के पास पहुंचकर तलाक दिलाने की मांग की। पति का कहना है कि अब वह पत्नी को बहन बनाकर रखेगा।

शर्म की वजह से घर से नहीं निकल रहा है पति
मामला सामुदायिक समन्वयक समूह को स्थानांतरित कर दिया। समूह ने वीरवार को दंपति को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। दोनों के बीच सुलह का प्रयास किया, लेकिन पति तैयार नहीं हुआ। जबकि पत्नी साथ रहने को तैयार है। पति की उम्र 38 और पत्नी की 36 साल बताई जा रही है। व्यक्ति का कहना है कि यह बात मुहल्ले को लोगों को पता चल गई है। इस कारण लोग उसे घृणा की नजर से देख रहे हैं। शर्म की वजह से वह दो दिन तक घर से नहीं निकल सका।

दोनों की शादी के 12 साल हो चुके हैं
दूसरी ओर, पत्नी अपनी गलती पर माफी मांग रही है और वह इस विवाद को खत्म करना चाहती है। बता दें कि दोनों की शादी के 12 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। विवाद को खत्म करने के लिए ग्रुप के सदस्य काउंसलिंग के द्वारा दोनों को समझा रहे हैं। वह बार-बार कह रहा है कि जब पत्नी ने राखी बांध दी तो फिर पत्नी का रिश्ता कैसा। उसका कहा है कि वह जल्दी ही तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर करेगा। उधर, पत्नी का कहना है कि वह अपनी गलती मानती है और उसने गुस्से में आकर यह कदम उठा दिया था।
सानिया मिर्जा के होने वाले बच्चे की नागरिकता पर पत्रकार ने किया सवाल, मिला करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications