पति की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक चाकूओं से गोदा, गहने लेकर फरार हुई पत्नी
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक पति-पत्नी के झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के नरोदा इलाके में एक महिला अपने पति की आंखों में मिर्च झोंककर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मधुवन सोसाइटी में रविवार रात एक स्कूल टीचर ललिता पटेल ने अपने पति कनु पटेल की आंखों में मिर्च डालकर तीन बार चाकुओं से गोद दिया।

ललिता से 2017 में कनु पटेल ने की थी शादी
पुलिस के मुताबिक, कनु पटेल की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद मई 2017 में एक मैरेज ब्यूरो के जरिए ललिता से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से कनु पटेल के एक बेटा है मीत। मीत शारिरिक और मानसिक तौर पर अक्षम है। वहीं ललिता की भी यह दूसरी शादी है उसके एक आठ साल की बेटी है। ललिता एक स्थानीय स्कूल में टीचर है जबकि कनु रियल एस्टेट ब्रोकर और इलाके में ट्यूशन क्लास चलाते हैं।

बेटे को खाना खिलाने को लेकर हुआ झगड़ा
रविवार रात को कनूभाई के पुत्र मीत को भूख लगने पर उसने ललिताबेन से खाना मांगा। ललिताबेन ने खाना खिलाने से इनकार कर दिया। इस पर कनूभाई ने नाराज होते हुए खाना देने के लिए कहा, जिस पर पति पत्नी दोनों के बीच कहासुनी हुई।इस बहस में ललिता ने कनु से बेटे की परवरिश करने के बदले में बंगला अपने नाम करने की बात कही। इस वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस वक्त यह झगड़ा हुआ उस समम उनकी मेड शारदाबेन भी वहीं थीं।

गहने लेकर फरार हुई महिला
पुलिस के बताया कि, झगड़े के बाद ललिताबेन रसोई से जाकर मिर्च पाउडर और चाकू ले आईं। कनूभाई की आंखों में मिर्च पाउडर डालते हुए चाकू से एक बाद एक तीन वार किए। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद वह गहने और कागजात लेकर फरार हो गई। इसके बाद शारदाबेन ने पड़ोसियों की मदद से कनु पटेल को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हाल गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज अरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications