Railway: ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे क्यों बना होता है 'X' का सिंबल? रेल मंत्रालय ने समझाया मतलब
जानकारी बताने पर यूजर ने रेलवे को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा कि ऐसी और जानकारी नेटिज़न्स के साथ साझा करें।

Ministry of Railway: हम में से अधिकांश लोग ट्रेनों में अपना सफर करते हैं। इस दौरान रेलवे की बहुत सारी चीज को नहीं जानते हैं। कई लोग देखते हैं पर उसे जानने की कोशिश नहीं करते हैं। इस बीच हम एक ऐसे सिंबल के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे अधिकांश लोगों ने देखे होंगे। लेकिन मतलब नहीं जानते हैं। रेलवे ने एक ऐसे ही सिंबल को समझाया है। क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर X का निशान क्यों होता है? रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से इसे समझाया है।
वायरल हो रही इस पोस्ट को रेल मंत्रालय ने रविवार को शेयर किया और समझाया। ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे X चिन्ह यह दर्शाता है कि ट्रेन बिना किसी डिब्बे को पीछे छोड़े निकल गई है। यह संकेत रेलवे अधिकारियों के लिए एक पुष्टि के रूप में भी कार्य करता है कि ट्रेन पूरी तरह से गुजर चुकी है।
Recommended Video
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि क्या आप जानते हैं? ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर 'X' बताता है कि ट्रेन बिना किसी कोच को छोड़े गुजर गई है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि इस जानकारी के लिए धन्यवाद। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि यह जानकर अच्छा लगा। ऐसी और जानकारी नेटिज़न्स के साथ साझा करें।
यह भी पढ़ें- Holi Special Train: यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत, रेलवे की 196 ट्रेन लगाएंगी 491 चक्कर, चेक करें अपना स्टेशन












Click it and Unblock the Notifications