Holi Special Train: यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत, रेलवे की 196 ट्रेन लगाएंगी 491 चक्कर, चेक करें अपना स्टेशन
Indian Railways: इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और त्योहारी भीड़ को कम करने के लिए होली के दौरान 196 विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जोकि कुल 491 फेरे लगाएंगी।
Holi Special Trains: होली के त्योहार के बीच अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर यात्री सीट पाने की कोशिश में है। इस बीच भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और त्योहारी भीड़ को कम करने के लिए होली के दौरान 196 स्पेशल ट्रेनें चलाएगी जोकि 491 फेरे लगाएंगी।

Holi Special Trains: भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने उठाया बड़ा कदम
राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने सोमवार को कहा कि, ये विशेष ट्रेनें देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ेगी। होली के इस चल रहे त्यौहार के मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, भारतीय रेलवे की 196 स्पेशल ट्रेनें कुल 491 फेरे लगाएंगी।
Holi Special Trains: इन जगहों के लिए चलेंगी स्पेशन ट्रेनें
रेल मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि, 'दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जैसे देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है। रेलवे ने अनारक्षित कोचों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतारें लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय भी किए हैं।
Holi Special Trains: यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। रेलवे ने कहा कि ट्रेन सेवा में किसी तरह की बाधा से निपटने के लिए विभिन्न खंडों में कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर तैनात किया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर वाली ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की लगातार और समय पर घोषणा के लिए उपाय किए गए हैं।
रेलवे के इस नए नियम का भी रखें ध्यान
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए लगातार प्रयास करता रहता है। इस बीच इंडियन रेलवे ने रात में यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए कई नियमों की घोषणा की है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोई भी यात्री अपनी सीट, डिब्बों या कोचों में बिना ईयरफोन के तेज आवाज में मोबाइल पर बात नहीं कर सकता है, या फिर तेज आवाज में संगीत नहीं सुन सकता है। इसके अलावा रात 10 बजे के बाद किसी भी यात्री को लाइट जलाने की अनुमति नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications