Vande Bharat: आखिर क्यों केसरिया हुआ वंदे भारत ट्रेन का रंग, रेल मंत्री ने बताई वजह?
Vande Bharat New Colour saffron: भारत में निर्मित सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की 28वीं रैक का रंग केसरिया यानी भगवा रंग कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि वंदे भारत ट्रेन की 28वीं रैक का रंग अब 'भगवा' होगा।
केसरिया रंग वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की तस्वीरें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी शुरू की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया है कि नीले रंग की जगह वंदे भारत को भगवा करने की प्रेरणा कहां से मिली।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया। दक्षिणी रेलवे में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की और वंदे भारत एक्सप्रेस में सुधार की भी समीक्षा की।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, स्वदेशी ट्रेन की 28वीं रेक का नया रंग भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में 25 सुधार किए गए हैं।
अश्विनी वैष्णव ने कहा, ''यह मेक इन इंडिया का एक कॉन्सेप्ट है। जिसका मतलब है कि ये ट्रेन भारत में हमारे अपने इंजीनियरों और तकनीशियनों द्वारा डिजाइन किया गया है। इसलिए वंदे के संचालन के दौरान एसी, शौचालय आदि के संबंध में हमें फील्ड इकाइयों से जो भी फीडबैक मिल रहा है, हम उन सभी डिजाइन में बदलाव करने को तैयार हैं।''
अश्विनी वैष्णव ने कहा, "एक नई सुरक्षा सुविधा, 'एंटी क्लाइंबर्स' या एंटी-क्लाइंबिंग डिवाइस, जिस पर हम काम कर रहे हैं, उसकी भी समीक्षा जल्द की जाएगी। ये सभी वंदे भारत और अन्य ट्रेनों में मानक सुविधाएं होंगी।"
नई भगवा वंदे भारत एक्सप्रेस हालांकि अभी तक चालू नहीं हुई है और वर्तमान में चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में तैनात है, जहां वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कुल 25 रेक अपने निर्धारित मार्गों पर परिचालन कर रहे हैं और दो रेक आरक्षित हैं। उन्होंने कहा, ''हालांकि इस 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है।''












Click it and Unblock the Notifications