'मेरा 'हैरेसमेंट' होने लगा था, मैंने इसलिए राहुल गांधी को...', MLA अदिति ने बताया 'औरत' के लिए राजनीति मुश्किल
MLA Aditi Singh News: उत्तर प्रदेश रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अदिति सिंह लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं में हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली अदिति सिंह ने बीते कुछ दिनों में अपने इंटरव्यू में कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है।
हाल ही में अदिति सिंह ने पत्रकार बरखा दत्त को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर कई बातों का खुलासा किया है।

अदिति सिंह ने इस इंटरव्यू के दौरान मीडिया ट्रायल का भी जिक्र किया है। अदिति सिंह ने कहा है कि कैसे एक वक्त, मीडिया एक तरह से 'हैरेसमेंट' करने लगी थी।
अदिति सिंह ने क्यों कहा- एक वक्त ऐसा था, जब मीडिया 'हैरेसमेंट' करने लगी थी!
अदिति सिंह ने कहा, 'मैंने खुद को राहुल गांधी की राखी बहन इसलिए कहा था क्योंकि....मीडिया उनसे (राहुल गांधी) से मेरी शादी कराने लगी थी। मैं इन सब बातों से बहुत परेशान हो गई थी। मीडिया मुझे डराने लगी थी... मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे सुबह-शाम फोन आने लगे थे। 100 मिस्ड कॉल आते रहते थे। ये बहुत अनप्रोफेशनल था...एक यंग विमन के बारे में ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता। मेरे लिए ये सब डरावना था...मेरे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए खतरनाक था। मैं कुछ दिनों के अंडरग्राउंड हो गई थी। मैंने इसलिए राहुल गांधी को राखी भाई कहा था। ये सब एक तरह से मेरे लिए हैरेसमेंट था। मैं इसको मीडिया हैरेसमेंट का नाम दूंगी। मैं राजनीति छोड़ने के बारे में सोचने लगी थी।''

MLA अदिति सिंह ने बताया 'औरतों' के लिए राजनीति क्यों है मुश्किल?
बरखा दत्त ने जब अदिति सिंह से पूछा कि, एक महिला का राजनीति में आना, पुरुषों से ज्यादा चुनौती भरा है....? इसपर आप क्या कहेंगी? अदिति सिंह ने कहा, ''मेरे पिता (अखिलेश कुमार सिंह) के किए अच्छे कामों की वजह से मुझे ग्राउंड लेवल पर लोगों को बहुत समर्थन मिला है। मैं हमेशा से राजनीति में नहीं आना चाहती थी। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हुईं,...जिसके बाद मुझे राजनीति में आना पड़ा।''

अदिति सिंह ने आगे कहा, ''जब 2013 मैं भारत आई... मेरे पिता की तबीतय अचानक बिगड़ गई थी...उनका कैंसर का इलाज चलने लगा...तब उन्होंने मुझसे कहा कि....वह अपनी विरासत किसी और को संभालने के लिए नहीं दे सकते हैं...उन्होंने मुझे राजनीति में आने के लिए सोचने को कहा। इसलिए मैंने उनकी बात मानी और राजनीति में आ गई। उसके बाद भगवान ने मेरी नईया पार कराई है...क्योंकि उस वक्त मैं सिर्फ अस्पताल और अपने विधानसभा क्षेत्र में ही रही।''

क्या रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी अदिति सिंह?
अदिति सिंह ने कहा, ''मैं भाजपा की बहुत इज्जत करती हूं...मेरा पार्टी में शामिल होने की वजह भी यही है...क्योंकि ये एक कैडर बेस पार्टी है। भाजपा में अनुशासन है। वहीं कांग्रेस में ऐसी कोई बात नहीं है।''
रायबरेली से लोकसभा चुनाव-2024 लड़ने पर अदिति सिंह ने कहा, ''मैं अभी विधायक हूं...लेकिन पार्टी की ओर से मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी...मैं उसको निभाऊंगी....। मैं हर तरह के चैलेंज लेने के लिए तैयार हूं। भाजपा रायबरेली से किसी को भी टिकट दे...मैं उसका साथ दूंगी और उसका स्वागत है।''












Click it and Unblock the Notifications