'पैसे वालों की भी जिंदगी में इतनी तकलीफ...', बेटे की बात सुनकर रोए मुकेश अंबानी, यूजर्स दर्द देख हुए हैरान
Mukesh Ambani Anant Ambani: गुजरात के जामनगर में इन दिनों रिलायंस के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया जा रहा है।
इस शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे, नेता, अभिनेता, क्रिकेटर्स और बड़े-बड़े बिजनेसमैन शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बेटे अनंत अंबानी की बात सुनकर आखिर क्यों रोने लगे मुकेश अंबानी?
अब एक वायरल वीडियो में भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर पिता मुकेश अंबानी रोने लगे हैं। शायद ये पहला मौका है, जब मुकेश अंबानी को इमोशनल होते देखा गया है।
असल में जब अनंत अंबानी ने अपने स्पीच में अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का जिक्र किया तो एक पिता के नाते, मुकेश अंबानी खुद को रोक नहीं पाए और उनके आंसू बहने लगे।
अनंत अंबानी बोले- 'मैं जिंदगी में कई दर्द झेले हैं...'
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के पहले अनंत अंबानी ने अपने परिवार के लिए दिल छू लेने वाली स्पीच दी है। अनंत अंबानी ने कहा, ''ये सब मेरी मम्मी ने किया है। मेरे प्री- वेडिंग फंक्शन के लिए वो पिछले चार महीनों से 18-19 घंटे से काम कर रही हैं।''
अनंत अंबानी ने कहा, ''मैं मम्मी का शुक्रगुजार हूं कि, जिन्होंने ये सब कर दिखाया है। यहां मौजूद सभी लोगों का आ, यहां आने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आप सब लोग मुझे और राधिका को स्पेशल फील कराने जामनगर आए है। अगर हमारी वजहों से कोई दिक्कत हुई तो हमें माफ कीजिएगा।''
Mukesh Ambani turns emotional as Anant Ambani speaks during his pre-wedding bash. #AnantAmbani #MukeshAmbani #AnantRadhikaWedding pic.twitter.com/HtXiM6Uf4r
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) March 2, 2024
अनंत अंबानी बोले, ''मैं सच में बहुत खुशनसीब हूं कि अपनी खुशियां आप सभी के साथ यहां पर बांट पा रहा हूं। आप सबको ये पता है कि मेरी जिंदगी हमेशा ही गुलाबों के बेड से सजी नहीं रही है। मैंने जिंदगी में बचपन से कई हेल्थ दिक्कतें झेली हैं।''
अनंत अंबानी ने आगे कहा, ''मेरी परेशानियों के बाद भी, मुझे मम्मी-पापा ने कभी अलग फील नहीं करवाया है। वो हमेशा सपोर्ट बनकर मेरे साथ रहे। मुझे हिम्मत दी है, मेरा हौसला बढ़ाया है। मैं खुद को लकी समझता हूं कि मुझे राधिका मिली।'' अनंत की इन्ही बातों को सुनकर मुकेश अंबानी रोने लगे।
Mukesh Ambani in tears as Anant speaks on health issues at pre-wedding event
— KrrishnaTweets (@KAakrosh) March 2, 2024
Emotional moment ❤️#AnantRadhikaWedding pic.twitter.com/1h65XlKb6W
यूजर्स बोले- 'पैसे वालों की भी जिंदगी में इतनी तकलीफ है...'
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कई यूजर्स हैरान भी है कि इतनी संपत्ति होने के बाद भी कुछ बीमारियों और परेशानियों को पैसों से खत्म नहीं किया जा सकता है।
The Ambani family captured a moment before the pre-wedding festivities began.#mukeshambani #neetaambani #anantambani.#radhikamerchant #ambaniwedding pic.twitter.com/u33iJm0lXn
— Financial Express (@FinancialXpress) March 2, 2024
एक यूजर्स ने लिखा, ''मुझे तो लगता है कि पैसा हर बीमारी की दवा है लेकिन पैसे वालों की भी जिंदगी में इतनी तकलीफ है। ये देखकर भावुक हो गया हूं।'' एक यूजर ने लिखा, ''इंसान कितना भी पैसा वाला क्यों ना हो, पिता का दिल तो पिता का ही होता है।'' हालांकि कई यूजर्स ने वीडियो को शेयर कर कहा है कि ये देखना बहुत ही अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications