कानून मंत्री के पद से क्यों हटाए गए किरेन रिजिजू? अलका लांबा और प्रियंका चतुर्वेदी ने बताईं 2 वजहें
Kiren Rijiju: किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छिनने के बाद विपक्षी पार्टियों की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। उद्धव गुट की शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रिजिजू को हटाने की वज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दे दी। जिसके तहत अब किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। उनकी जगह कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल के पास रहेगी। वहीं किरेन रिजिजू के पास भू विज्ञान मंत्रालय रहेगा। किरेन रिजिजू से मंत्रालय छिनने के बाद शिवसेना और कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधा है। उद्धव गुट की शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दो वजह भी बताई है आखिर रिजिजू से मंत्रालय क्यों छीना गया।
शिवसेना नेता (UBT) प्रियंका चतुर्वेदी ने बताई ये वजह
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए और बिना किसी का नाम लिए, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने आज ट्विटर का सहारा लिया और पूछा क्या यह महाराष्ट्र फैसले की शर्मिंदगी के कारण है? या मोदानी-सेबी जांच?
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बताई ये वजह
वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि पिछले कुछ समय से कानून मंत्री के तौर पर किरेन रिजिजू द्वारा जजों की नियुक्ति और अदालतों के काम करने के तौर तरीकों को लेकर की जा रही टिप्पणियों और हस्तक्षेप ने मोदी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं, सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए अपने क़ानून मंत्री की बलि देकर अच्छा किया।












Click it and Unblock the Notifications