खुला राज, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, जानने के लिए जरूर यहां क्लिक करें
आज पर्दे पर 'बाहुबली 2' रिलीज हो गई है और आज लोगों को इस बात का जवाब मिल गया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
नई दिल्ली। आज से दो साल पहले जब बाहुबली ने सफलता के झंडे गाड़े थे, तब से ही एक सवाल जानने के लिए लोग बुरी तरह से बेचैन थे कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
पूरे दो साल तक इस सवाल का जवाब लोग सोशल मीडिया, गूगल और सिनेमा के गलियारों में खोजते रहे लेकिन जवाब किसी के पास नहीं मिला लेकिन इस यक्ष प्रश्न का जवाब आज लोगों को मिल गया क्योंकि आज पर्दे पर 'बाहुबली 2' रिलीज हो गई है।

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
'बाहुबली 2' के प्रदर्शित होते ही आज लोगों को इस बात का जवाब मिल गया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा क्योंकि...
इससे जुड़े कई मजेदार जोक्स आज सोशल मीडिया के खास आकर्षण में से एक हैं। इन्हीं आकर्षण का एक प्रमुख हिस्सा ये मैसेज है, जिसमें कहा गया कि कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा क्योंकि भल्लादेव ने कटप्पा को दो में से एक चीज चुनने को कहा था, या तो वह शिवा (बाहुबली के बेटे) और देवसेना (बाहुबली की पत्नी) को बचा सकता था, या बाहुबली को। इसलिए कटप्पा ने बाहुबली के बेटे शिवा को बचाने का फैसला किया ताकि वह भविष्य में माहिष्मती पर राज कर सके।

हम इस बात की कोई गारंटी नहीं ले रहे
इस मैसेज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, लेकिन हम फिल्म के लिए आपका एक्साइटमेंट खत्म नहीं करेंगे, क्योंकि हम इस बात की कोई गारंटी नहीं ले रहे कि यह मैसेज वाकई में असली है। इस मैसेज की हकीकत को जानने के लिए आपको फिल्म देखनी ही होगी।इसके अलावा भी कटप्पा और बाहुबली से जुड़े कई जोक्स सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।

राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2: द कनक्लूजन'
आपको बता दें कि एस.एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2: द कनक्लूजन' लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को रिलीज हो गई। भव्य सेट, वीएफएक्स, साउंड, एडिटिंग, सिनेमेटोग्राफी और सबसे महत्वपूर्ण है फिल्म के संवाद और स्क्रीनप्ले. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले बेहद प्रभावी है। प्रभास, अनुष्का और तमन्ना लीड रोल में है तो फिल्म में कट्प्पा का रोल सत्यराज ने निभाया है।

पहला शो हर जगह हाउस फूल
इस फिल्म की रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसका नतीजा ये है कि फिल्म का पहला शो हर जगह हाउस फूल है। फिल्म की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और अगले 15 दिनों तक इस फिल्म के टिकट मिलना मुश्किल है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications