भारत की कोवैक्सीन को मान्यता देने वाले सभी देशों की यात्रा भारतीयों के लिए दूर की कौड़ी क्यों? जानें
भारत में निर्मित कोवैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की तकनीकी कमेटी की बुधवार को बैठक होगी।
नई दिल्ली, 3 नवंबर। भारत में निर्मित कोवैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की तकनीकी कमेटी की बुधवार को बैठक होगी। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने बनाया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने कोवैक्सीन को मान्यता दी है, जिसके बाद इस वैक्सीन को लगवाने वाले भारतीय ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया के अलावा ईरान, मॉरीशस, मेक्सिको, नेपाल, ओमान और ग्रीस ने भी कोवैक्सीन को मान्यता दी है।

हालांकि इन सभी देशों में कोवैक्सीन लगवाने वाले भारतीय यात्रा नहीं कर सकते। इसकी वजह भारत का 'एयर बबल' समझौता और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध है। बता दें कि महामारी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर 2021 तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है। पिछले साल मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध जारी है।
यह भी पढ़ें: अपने गांव में 12वीं करने वाली पहली आदिवासी लड़की ने नीट की परीक्षा में भी मारी बाजी
हालाकि भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, केन्या, भूटान, फ्रांस सहित कुल 28 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया है। इस समझौते के तहत दो देशों की विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विशेष पाबंदियों के साथ उड़ान भर सकती हैं। एयर बबल समझौते के आधार पर जिन भारतीयों ने कौवैक्सीन ली है वे ओमान, नेपाल और श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं।
हालांकि कुछ ऐसे भी देश हैं जहां कोवैक्सीन लगवाने वाले भारतीय यात्रा कर सकते हैं, लेकिन चूंकि इन देशों के साथ भारत का एयर बबल समझौता नहीं है जो सीधी उड़ान की अनुमति देता है, इसलिए वे इन देशों की सीधी फ्लाइट नहीं ले सकते। ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, फिलीपिंस, मैक्सिको, मॉरीशस ऐसे देश हैं जिनके लिए या तो भारत से सीधी उड़ान नहीं है, या इनमें से कइयों के साथ भारत का एयर बबल समझौता नहीं है। कोवैक्सीन को मान्यता देने वाले जिन देशों के साथ भारत का एयर बबल समझौता नहीं है। ऐसे देशों की यात्रा करते वक्त कोवैक्सीन लगवाने वाले भारतीयों को कोरोना के उन सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, जो इन देशों में लागू हैं।












Click it and Unblock the Notifications