नेवी पर भड़के गडकरी कहा- फ्लैट तो छोडि़ए दक्षिणी मुंबई में एक इंच जमीन भी नहीं दूंगा

नई दिल्‍ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इंडियन नेवी की जमकर फटकार लगाई। गडकरी ने कहा कि नेवी अफसरों को साउथ मुंबई में क्‍यों फ्लैट चाहिए। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें यहां एक इंच भी जमीन नहीं मिलेगी। भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनस के समारोह में नितिन गडकरी ये बातें कही। आपको बता दें कि मुंबई के मालाबार हिल्स में एक होटल की तरफ से पुल (जेटी) के निर्माण कार्य पर नेवी ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से स्‍टे लगवाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस निर्माण कार्य पर यह कहते हुए रोक लगा दिया कि कंपनी को अभी तक औपचारिक तौर पर वेस्टर्न नेवल कमांड से एनओसी नहीं मिला है।

 गडकरी ने लगायी नौसेना की क्‍लास कहा- फ्लैट तो छोडि़ए दक्षिणी मुंबई में एक इंच जमीन भी नहीं दूंगा

गडकरी इस बात को लेकर खासा नाराज हुए और उन्‍होंने कहा कि नौसेना को मालाबार हिल्स में क्या करना है? उनका काम बॉर्डर पर सुरक्षा करना है। गडकरी ने कहा, नेवी के लोग मकान के लिए मेरे पास आए थे, लेकिन हमने एक इंच जमीन नहीं दिया

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि फेरी और सेतु के निर्माण से सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। उल्‍लेखनीय है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से रश्मि डिवेलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक प्राइवेट फर्म निर्माण कार्य कराना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+