'अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं', राहुल गांधी ने BJP पर फिर साधा निशाना

सूरत कोर्ट से 13 अप्रैल तक जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी आज सीईसी की बैठक के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

राहुल गांधी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी आज यानी बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। उनसे चीन के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अडानी की शेल कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं? यह बड़ा सवाल है।

उन्होंने कहा कि यह पैसे बेनामी है, पर किसके हैं यह मेन क्वेश्चन है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इसका जवाब देना चाहिए कि ये पैसे किसके हैं? वहीं, मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने उनकी जमानत को 13 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है।

Recommended Video

      Rahul Gandhi Disqualified: Congress Leader ने दी Surat Court के जज को कैसी धमकी | वनइंडिया हिंदी

      राहुल की सजा के खिलाफ चुनौती पर अब 3 मई को अगली सुनवाई होगी। राहुल गांधी सोमवार को अपनी सजा को चुनौती देने सूरत सेशन कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये 'मित्रकाल' के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!

      मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराया था। आपराधिक मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। मोदी सरनेम के मानहानि मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है।

      क्या है शेल कंपनी
      शेल कंपनियां (Shell Company) वे कंपनियां होती हैं जो प्रायः कागजों पर चलती हैं और पैसे का भौतिक लेनदेन नहीं करती पर मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए काला धंधा करती हैं। इन्हें 'मुखौटा कम्पनी' या 'छद्म कम्पनी' भी कहते हैं। शेल कंपनियां (Shell Company)का अस्तित्व केवल कागजों पर ही होता है और ये किसी तरह से कोई आधिकारिक कारोबार नहीं करती हैं।

      ये कंपनियां न्यूनतम पेड अप कैपिटल के साथ काम करती है। इनका डिविडेंड इनकम जीरो होता है। साथ ही टर्नओवर और ऑपरेटिंग इनकम भी बहुत कम होती है। कहा जाता है कि काले धन को सफेद करने के लिए बड़े पैमाने पर शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया जाता है।

      यह भी पढ़ें- आर्टिकल-370 के मुद्दे पर कांग्रेस में कौन नहीं था साथ? गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी के खास का लिया नाम

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+