लगातार तीसरे महीने घटी थोक महंगाई दर, जानिए फरवरी महीने में कितनी रही
Recommended Video

नई दिल्ली। खुदरा महंगाई दर चार महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अब थोक महंगाई दर में भी राहत की खबर आई है। लगातार तीसरे महीने थोक महंगाई दर (Wholesale price index) घटी है। फरवरी महीने में सालाना थोक महंगाई दर (WPI) 2.48 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले जनवरी महीने में थोक महंगाई 2.84 फीसदी रही थी। खुदरा महंगाई दर घटने के असर जहां आम आदमी पर पड़ा है, वहीं थोक महंगाई दर घटने के फायदा कारोबारियों को मिला है।

थोक महंगाई दर में राहत के पीछे सबसे अहम वजह सब्जी और खाद्यान्न उत्पादों के दाम में कमी को माना जा रहा है। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर मिली राहत ने भी थोक महंगाई दर में असर डाला है। सरकार की ओर से थोक महंगाई दर के आंकड़े जारी किए गए। फरवरी महीने में सालाना थोक महंगाई दर (WPI) 2.48 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले जनवरी महीने में थोक महंगाई 2.84 फीसदी रही थी। पिछले साल नवंबर महीने में 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद थोक महंगाई दर में गिरावट हुई है। नवंबर महीने के बाद से लेकर फरवरी तक थोक महंगाई दर राहत देने वाला रहा है।
इससे पहले 12 मार्च को फरवरी महीने में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) 4.44 फीसदी रहा। ये आंकड़ा बीते 4 महीने में न्यूनतम स्तर पर है। जनवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सूचकांक 5.1 फीसदी रहा था। ये फरवरी में काफी घटा है। वहीं सरकारी आंकड़े के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन दर में भी बढ़ोत्तरी हुई है। औद्योगिक उत्पादन दर जनवरी में 7.5 फीसदी रही, ये दिसंबर में 7.1 फीसदी थी।












Click it and Unblock the Notifications