वाराणसी लोकसभा चुनाव कौन जीतेगा? ट्विटर पर वायरल हुई अखिलेश-मोदी की पोस्ट
अगली साल यानि 2024 में देश में आम चुनाव होने लगे। पार्टियों की ओर से चुनावों को लेकर रणनीतियां बनने लगी हैं। चुनाव समितियों का गठन होने लगा है। साथ ही अगामी चुनाव के लिए एजेंडे भी तय होने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर दलों के समर्थक अपने-अपने नेताओं के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आए दिन पार्टियों के समर्थक अपने नेताओं को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर पोल शेयर करते हैं और उनके समर्थन में पोस्टर जारी करते हैं। इन दिनों समाजवादी पार्टी के एक फैन अकाउंट से अखिलेश यादव के लिए पोस्टर जारी किया गया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष औऱ पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव के नाम से बने पैरोडी अकाउंट से एक दिलचस्प सर्वे जारी किया है। जिसमें लोगों से पूछा गया है कि, वाराणसी लोकसभा चुनाव कौन जीतेगा?
पोस्टर पर समाजवादी के चीफ अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तस्वीरे लगाई गई हैं और लोगों से कमेंट करके राय देने के लिए कहा गया है। इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वायरल पोस्ट पर समर्थक अपने प्रिय नेता का नाम शेयर कर रहे हैं औऱ एक दूसरे के सामने कई तरह की चुनौतियां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, लड़ाके देख लो दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। इस पोस्ट को अभी तक 66 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। नहीं 250 से अधिक लोद शेयर कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications