कश्मीर में हारे कोई भी, लोकतंत्र तो पहले ही जीत गया है

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आज जम्मू कश्मीर और झारखंड के चुनावी नतीजे आ रहे हैं, पर जहां तक जम्मू-कश्मीर का सवाल है तो माना जा सकता है कि वहां पर हारे कोई भी, पर लोकतंत्र तो जीता है। वहां पर लोगों ने बड़े उत्साह से वोटिंग में भाग लिया। आज पता चला जाएगा कि वहां पर किसकी सरकार बनेगी या किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा। पर सरकार बनाने की कोशिश सब करेंगे। [मतगणना के लाइव अपडेट]

भाजपा-नेशनल कांफ्रेंस

कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि बीजेपी उमर अब्दुल्लाह के साथ मिलकर सरकार बना सकती है। हालांकि ऐसे लोगों की तादाद कम है लेकिन वो तर्क देते हैं कि एनसी पहले बीजेपी के साथ गठबंधन में रही है। एक राय यह भी है कि यहाँ पीडीपी, बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

कांग्रेस-पीडीपी

इस बीच, कांग्रेस और पीडीपी एक दूसरे को सहयोगी' मानते हैं और कहते हैं कि अगर पीडीपी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों को चंद छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बनानी पड़ी तो वे पीछे नहीं हटेंगे। पीडीपी और कांग्रेस साल 2002 में भी साझा सरकार बना चुके हैं।

दिक्कतें ही दिक्कतें

हालांकि जानकार कहते हैं कि कांग्रेस के साथ जाने में पीडीपी के लिए दिक़्क़ते पैदा होंगी। इनका मत है कि बाढ़ से तबाह हो चुके कश्मीर के पुर्ननिर्माण जैसे कामों के लिए पीडीपी को केंद्र से भारी आर्थिक मदद की ज़रूरत पड़ेगी और पार्टी में कुछ लोगों को लगता है कि अगर वो कांग्रेस के साथ जाते हैं तो उन्हें ये सहायता मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+