कविता खन्ना, अक्षय कुमार या ऋषि कपूर, गुरदासपुर में अब कौन होगा भाजपा का चेहरा?

विनोद खन्ना गुरदासपुर सीट से 4 बार सांसद रह चुके हैं। 1998 में विनोद खन्ना यहां से पहली बार चुनाव जीते थे और 2009 तक ये सीट उनके पास रही।

चंडीगढ़। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद भाजपा को पंजाब में एक लोकप्रिय चेहरे की तलाश है। अभिनेता के निधन के बाद पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। गुरदासपुर सीट पंजाब में भाजपा का गढ़ मानी जाती है, ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि किसी भी सूरत में इस सीट को अपने पास ही रखा जाए। इसके लिए पार्टी यहां से किसी लोकप्रिय चेहरे को ही मैदान में उतारना चाहती है।

पत्नी कविता खन्ना लड़ सकती हैं चुनाव

पत्नी कविता खन्ना लड़ सकती हैं चुनाव

सूत्रों की मानें तो भाजपा विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना को गुरदासपुर से चुनाव मैदान में उतार सकती है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पहले ही कविता खन्ना को यहां से चुनाव लड़ाने की मांग कर चुके हैं। विनोद खन्ना इस सीट से 4 बार सांसद रह चुके हैं। 1998 में विनोद खन्ना यहां से पहली बार चुनाव जीते थे और 2009 तक ये सीट उनके पास रही। 2009 में कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें हराकर इस सीट पर कब्जा किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में विनोद खन्ना को फिर से भाजपा ने टिकट दिया और उन्होंने करीब 1.36 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

कविता की दावेदारी सबसे मजबूत

कविता की दावेदारी सबसे मजबूत

विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट पर उपचुनाव होना है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब भाजपा का मानना है कि कविता खन्ना की विनोद खन्ना की पत्नी से अलग गुरदासपुर में एक अलग छवि है। 2014 के चुनाव में भी उन्होंने सक्रिय तौर पर प्रचार अभियान में हिस्सा लिया था। विनोद खन्ना की गैरहाजिरी में वे जनता के बीच मौजूद रहीं और अहम जिम्मेदारी संभाली।

अक्षय और ऋषि कपूर का नाम भी चर्चा में

अक्षय और ऋषि कपूर का नाम भी चर्चा में

वहीं विनोद खन्ना की पत्नी से अलग कुछ और नामों पर भी भाजपा में चर्चा चल रही है। इन नामों में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ऋषि कपूर का नाम सुनने में आ रहा है। हालांकि अक्षय कुमार ने चुनाव लड़ने की खबरों का पूरी तरह खंडन किया है। अभी तक के नामों में कविता खन्ना का नाम ही सबसे ऊपर चल रहा है।

27 अप्रैल को हुआ विनोद खन्ना का निधन

27 अप्रैल को हुआ विनोद खन्ना का निधन

आपको बता दें कि अपने जमाने के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना का 27 अप्रैल को निधन हो गया था। 70 वर्षीय विनोद खन्ना लंबे समय से कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहे थे। मुंबई के गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। निधन से कुछ दिनों पहले उनकी एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो अस्पताल के कपड़ों में थे और बेहद कमजोर दिख रहे थे। ये भी पढ़ें- बेटे राहुल ने शेयर की पापा विनोद संग अद्भुत तस्वीर, जिसे देख भर आएंगी आपकी आंखें

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+