Bengal Next CM: कौन बनेगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? बीजेपी की बढ़त के साथ चर्चा में आए चौंकाने वाले नाम

Bengal Next CM: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से हलचल तेज हो गई है। 292 पर आए अब तक के रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार बंगाल में बीजेपी सरकार हो सकती है। राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अगर जीतती है तो बंगाल में किसे अपना 'सीएम फेस' बनाएगी?

वरिष्ठ पत्रकार कुंदन सिंह के अनुसार, अगर बीजेपी बंगाल में जीत दर्ज करती है तो किसी ऐसे चेहरे को सीएम के रूप में सामने ला सकती है जो राज्य की जनता के लिए एक बड़ा 'सरप्राइज' होगा। विशेष रूप से बंगाल के चुनावी समीकरण में महिला वोटर्स की निर्णायक भूमिका को देखते हुए, कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी किसी महिला दिग्गज को मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे रख सकती है।

Bengal Next CM

West Bengal CM Face: महिला चेहरों पर दांव, ये चार नाम रेस में सबसे आगे

बंगाल में आधी आबादी के वोट जिस तरफ झुकते हैं, सत्ता उसी की होती है। ऐसे में बीजेपी महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए इन चेहरों पर विचार कर सकती है।

रूपा गांगुली (Rupa Ganguly): राज्यसभा की पूर्व सदस्य और एक्ट्रेस, 'द्रौपदी' के रूप में घर-घर में पहचानी जाने वाली रूपा गांगुली एक प्रखर वक्ता हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और निडर स्वभाव बंगाल के बौद्धिक वर्ग (भद्रलोक) को काफी प्रभावित करता है।

लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee): हुगली की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी ने पार्टी के लिए कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया है। जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनाती है।

अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul): आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल अपनी आक्रामक और ऊर्जावान राजनीति के लिए जानी जाती हैं। वे ममता सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने वाले प्रमुख चेहरों में से एक हैं।

देबोश्री चौधरी (Debasree Chaudhuri): पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रशासनिक अनुभव रखने वाली देबोश्री चौधरी का नाम भी चर्चा में है। संगठन में उनकी गहरी पकड़ और अनुभव उन्हें मुख्यमंत्री पद की एक गंभीर दावेदार बनाता है।

पुरुष चेहरों में सुवेंदु अधिकारी का पलड़ा भारी

भले ही महिला चेहरे की संभावना जताई जा रही हो, लेकिन पुरुष नेतृत्व में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्हें दरकिनार करना नामुमकिन है। इनमें सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे है।

सुवेंदु अधिकारी Suvendu Adhikari (सबसे बड़े दावेदार): सुवेंदु अधिकारी इस समय बंगाल बीजेपी के सबसे प्रभावशाली नेता माने जा रहे हैं। पिछले चुनाव में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को सीधी टक्कर देकर हराने के बाद उनका कद काफी बढ़ा है। वर्तमान में वे भवानीपुर क्षेत्र में ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। उनकी कार्यशैली और मास-अपील उन्हें बीजेपी की 'नेचुरल चॉइस' और सबसे बड़ा कंटेंडर (Contender) बनाती है।

दिलीप घोष (Dilip Ghosh): बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य के गांव-गांव में पार्टी का झंडा बुलंद किया है। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है और वे एक मजबूत संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।

डॉ सुकांता मजूमदार (Dr Sukanta Majumdar): सुकांता मजूमदार अपनी शालीनता और शिक्षित छवि के लिए पहचाने जाते हैं। वे भी मुख्यमंत्री की रेस में एक महत्वपूर्ण चेहरा बने हुए हैं।

बता दें, बंगाल में बहुमत का जादुई आंकड़ा 148 है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किसे कितनी सीटें मिलती हैं। रुझानों से तो बीजेपी का सत्ता में आना लगभग तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: West Benga में BJP की जीत के असली हीरो Amit Shah, यूं ही नहीं भाजपा ने फतेह किया बंगाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+