मध्य प्रदेश में कौन बनेगा CM? शिवराज सिंह चौहान ने अब खुद तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे होगा ये अहम फैसला?
Who Will be cm Of Madhya Pradesh? मध्य प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...? भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फिलहाल इस सस्पेंस से पर्दा नहीं उठाया है। मध्य प्रदेश में सीएम पद के लिए फिलहाल शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इनके अलावा कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामों की भी चर्चा हो रही है। अब खुद शिवराज सिंह चौहान ने कौन बनेगा सीएम...इसपर प्रतिक्रिया दी है।
07 दिसंबर की शाम मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ''भारतीय जनता पार्टी तय करेगी कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। यह पार्टी का काम है, मेरा नहीं।'' ईवीएम पर कांग्रेस के सवाले उठाने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अगर ईवीएम में गड़बड़ होती तो, कांग्रेस शिवपुर में कैसे जीती।

शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश चुनावों में भाजपा की शानदार जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने चुनाव नतीजों के बाद भी कहा था कि, वह राज्य में अगली सरकार का नेतृत्व करने के दावेदार नहीं हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, ''मैं न तो पहले मुख्यमंत्री (पद) का दावेदार था और न ही आज हूं। एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, मैंने हमेशा समर्पण और अपनी सर्वोत्तम क्षमता, ईमानदारी के साथ जो भी काम सौंपा है, उसे पूरा किया है।''
रविवार तक फाइनल हो जाएगा सीएम का नाम!
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का फैसला रविवार तक होने की संभावना है। बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम पद के लिए कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी चर्चा में है।
कैलाश विजयवर्गीय ने जीत पर कहा, "मैंने कहा कि मोदी मैजिक और सारी योजनाएं चली। योजनाओं का एक गुलदस्ता होता है उसमें से एक फूल लाडली बहना योजना का भी था...PM मोदी की उपस्थिति और उनका नेतृत्व सबसे भारी है। क्या लाडली बहना छत्तीसगढ़, राजस्थान में थी? छत्तीसगढ़ की जीत तो बहुत बड़ी जीत है। इसलिए सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी का नेतृत्व अमित शाह की रणनीति और जे.पी. नड्डा की पोलिंग बूथ और पन्ना प्रमुख की नीति कारगर हुई है।"












Click it and Unblock the Notifications