Kuan banega BJP President: कौन बनेगा BJP अध्यक्ष? क्या इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी?

Kuan banega BJP President: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब देश के स्वास्थ्य मंत्री बन गए हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह जरूर उठने लगा है कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा।

माना जा रहा है कि जून माह के अंत तक भाजपा के संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि जेपी नड्डा का बतौर भाजपा अध्यक्ष कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। नड्डा के कार्यकाल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनवरी माह में छह माह के लिए बढ़ा दिया गया था।

JP Nadda

रविवार को जिस तरह से नड्डा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, उसके बाद भाजपा के अगले अध्यक्ष को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से आते हैं, ऐसे में उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को इस बार मंत्री पद नहीं मिला है।

अनुराग ठाकुर पर नजर

अनुराग ठाकुर भी हिमाचल प्रदेश से ही आते हैं। पांच बार के सांसद अनुराग ठाकुर पिछली सरकार में खेल मंत्री के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी थे। जिस तरह से अनुराग ठाकुर को मंत्रिमंडल से बाहर रखा गया है, उसके बाद माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी के संगठन में अहम भूमिका मिल सकती है।

मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प के लिए काम करेंगे। अनुराग ठाकुर हमीरपुर से तकरीब दो लाख वोटों के अंतर से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।

स्मृति ईरानी मंत्रिमंडल से बाहर

इस बार मोदी मंत्रिमंडल से अनुराग ठाकुर के अलावा स्मृति ईरानी की भी छुट्टी हुई है। पिछली बार स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को हराया था। लेकिन इस बार वह अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से चुनाव हार गईं। किशोरी लाल ने उन्हें तकरीबन 1.60 लाख वोट से हरा दिया।

राजीव चंद्रशेखर भी बाहर

पिछली सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे राजीव चंद्रशेखर भी इस चुनाव में हार गए। उन्हें कांग्रेस के शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में नजदीकी मुकाबले में हरा दिया। उन्होंने कहा कि वह देश की तरक्की के लिए भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर सतत काम करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+