कौन थीं BJP की महिला नेता दीपिका पटेल, जो घर में पाई गईं मृत, जान देने से पहले पार्षद से 15 मिनट चली थी बात

गुजरात के सूरत में 34 वर्षीय भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला नेता और पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष दीपिका पटेल अपने घर पर मृत पाई गई हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में दीपिका पटेल ने आत्महत्या की है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि मौत से पहले दीपिका पटेल ने वार्ड के भाजपा पार्षद से करीब 10 से 15 मिनट फोन पर बात की थी। बताया जा रहा है कि दीपिका ने पार्षद को कहा था कि वो परेशान हैं।

दीपिका पटेल अलथान वार्ड के भीमराड इलाके में रहती थी। दीपिका पटेल 34 साल की थी और तीन बच्चों की मां थीं। दीपिका पटेल रविवार 01 दिसंबर के दोपहर अपने बेडरूम में मृत पाई गई हैं। उस वक्त उनके बच्चे घर के नीचे के हॉल में थे, जबकि उनके पति हरेश काम में बिजी थे।

Surat BJP Leade

मौत से पहले भाजपा नेता ने वार्ड पार्षद से क्या बात की थी?

दीपिका पटेल के दोस्त और भाजपा पार्षद चिराग सोलंकी, जो कथित तौर पर उनसे बात करने वाले आखिरी व्यक्ति थे, उनके घर पहुंचे और ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद बच्चों से उनके बारे में पूछा। जब उन्होंने दीपिका के बेडरूम का दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला।

जिसके बाद भाजपा पार्षद चिराग सोलंकी ने दरवाजा तोड़ा। सूरत पुलिस ने बताया कि बच्चों में से एक का नाम हरीश था, जो घटना के बारे में जानने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचा।

चिराग सोलंकी ने एक डॉक्टर को बुलाया। जिसके बाद दीपिका को डॉक्टर की सलाह पर न्यू सिविल अस्पताल (एनसीएच) में ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अस्पताल पहुंची और बाद में घर पहुंची ताकि पता लगाया जा सके कि उसने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं।

भाजपा नेता के फोन से गायब है कुछ चैट्स

पुलिस ने दीपिका के दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए और कई तस्वीरें मिलीं, लेकिन कुछ चैट गायब थीं। पुलिस ने डिलीट किए गए डेटा को रि-स्टोर करने के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में भेज दिया है। फिलहाल अलथान पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा- भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जोन 4 के पुलिस उपायुक्त विजयसिंह गुर्जर ने कहा, "पोस्टमार्टम के बाद पुष्टि हुई कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हमने पाया कि वह आर्थिक रूप से काफी मजबूत थी और उसके पति, बच्चों और ससुराल वालों के साथ उसके अच्छे संबंध भी थे। वह एक गृहिणी थी लेकिन राजनीति में सक्रिय थी। हम उसके द्वारा आत्महत्या करने जैसे कठोर कदम उठाने के पीछे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

जांच दल में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने रविवार को दोपहर 1.30 बजे तक चिराग सोलंकी से 15 बार फोन पर बात की थी। पुलिस ने बताया कि उसके नियमित फोन रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह चिराग सोलंकी के लगातार संपर्क में थी - वे एक-दूसरे को दिन में 20 से 25 बार फोन करते थे। पुलिस ने सोलंकी से पूछताछ शुरू कर दी है।

दीपिका पटेल 5 साल पहले हुई थीं भाजपा में शामिल

भाजपा के एक नेता ने बताया, "दीपिका पटेल करीब पांच साल पहले भाजपा में शामिल हुई थीं और पिछले कुछ सालों में उन्हें अलथान के वार्ड नंबर 30 की भाजपा महिला विंग की अध्यक्ष बनाया गया था। वह पार्टी की सक्रिय सदस्य थीं और सभी बैठकों में हिस्सा लेती थीं।" इस घटना से सूरत भाजपा में हड़कंप मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+