Ritumoni Roy कौन थीं? शादी के 15 दिन पहले न्यूजरूम में मिली लाश, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े करने वाला संघर्ष
Ritumoni Roy Death News Updates Hindi: एक उभरती हुई जर्नलिस्ट, जिसकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, वो अपने ही न्यूजरूम में मौत को गले लगा लेगी - ये सोचकर भी रूह कांप जाती है। 27 साल की रितुमोनी रॉय, जो गुवाहाटी के डिजिटल न्यूज पोर्टल 'सच द रियलिटी' में एंकर और रिपोर्टर थीं, रविवार (23 नवंबर 2025) रात को अपने कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह है, और घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट इसकी पुष्टि करता नजर आ रहा है। लेकिन सवाल ये उठ रहे हैं - शादी के महज 15 दिन पहले, जब निमंत्रण-पत्र बंट चुके थे और मेहंदी की रस्म हो चुकी थी, आखिर क्या दर्द था जो रितुमोनी ने ये कदम उठाया? CCTV फुटेज में कैद वो आखिरी पल - संघर्ष, दर्द और फिर अंधेरा - देखकर किसी का भी कलेजा मुनहस हो जाए। आइए, इस जानें पूरी घटना का सच...

Who Was Ritumoni Roy: कौन थी रितुमोनी रॉय? एक होनहार जर्नलिस्ट की अनकही कहानी
रितुमोनी रॉय गुवाहाटी की रहने वालीं थीं, लेकिन परिवार से अलग रहती थीं। जर्नलिज्म की दुनिया में उनका सफर चमकदार था। 'सच द रियलिटी' जॉइन करने से पहले वो 'प्रथम खबर', 'ईशान न्यूज' और कई अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काम कर चुकी थीं। अंग्रेजी और हिंदी डेस्क पर उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि मालिक शुभम अग्रवाल उन्हें 'सबसे समर्पित कर्मचारी' कहते थे। अग्रवाल ने बताया, 'हमने उन्हें 'बेस्ट एम्प्लॉयी' अवॉर्ड भी दिया था। वो हमेशा प्रोफेशनल रहतीं, कभी शिकायत नहीं।' दोस्तों के मुताबिक, रितुमोनी एक चुलबुली लड़की थीं - शादी की शॉपिंग पर घंटों बातें करतीं, और फ्यूचर प्लान्स में खोई रहतीं। लेकिन बाहर की ये चमक छिपा रही थी कोई गहरा दर्द।

Ritumoni Roy Last Wish: शादी का सपना अधूरा, मेहंदी रस्म हुई थी रविवार को ही
ये घटना और भी दिल दहला देने वाली इसलिए है, क्योंकि रितुमोनी की जिंदगी खुशियों के रंग में रंगी हुई थी। 5 दिसंबर को देबाशीष बोरा के साथ उनकी शादी तय थी। निमंत्रण-पत्र बंट चुके थे, दुल्हन का लहंगा फाइनल हो चुका था। रविवार (23 नवंबर) को ही एक दोस्त के घर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में वो पहुंची थीं - हंसी-मजाक, डांस और मेहंदी की रस्म। दोस्तों ने बताया, 'वो बहुत खुश लग रही थीं। शादी की बातें कर रही थीं, फोटोज शेयर कर रही थीं।' लेकिन शाम को वो ऑफिस लौट आईं, और उसके बाद... घर नहीं पहुंचीं। फियांसे देबाशीष ने रात भर कॉल्स किए, लेकिन कोई जवाब न मिला। सुबह चिंता बढ़ी तो वो खुद ऑफिस पहुंचे।

Ritumoni Roy Death CCTV: न्यूजरूम में खौफनाक मंजर
सोमवार (24 नवंबर 2025) सुबह सहकर्मी ऑफिस पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। जबरदस्ती खोला तो वो दिल दहला देने वाला नजारा - रितुमोनी छत के पंखे से लटकी हुईं। उनके साथ लाई शॉल से फंदा बनाया गया था। डिस्पुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया, 'प्राइमेरी जांच में आत्महत्या लग रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए गौहाटी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।' घटनास्थल से एक छोटा सा सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था: 'यह सबके भले के लिए है। क्षमा करें।' फॉरेंसिक टीम ने नोट को लैब भेजा है, ताकि हैंडराइटिंग की पुष्टि हो सके।
लेकिन सबसे रोंगटे खड़े करने वाला था CCTV फुटेज। मालिक शुभम अग्रवाल (जो फिलहाल अजरबैजान में हैं) ने फोन पर बताया, 'मेरे फोन से लाइव CCTV चेक किया। रितुमोनी रात को नॉर्मल तरीके से ऑफिस में घुसीं, बैग रखा, कंप्यूटर पर काम शुरू किया। फिर एक प्लास्टिक चेयर मेज पर रखी, शॉल से फंदा बनाया और...। शुरुआत में वो काफी देर तक तड़पीं, संघर्ष करती रहीं, लेकिन आखिरकार...। ये देखना बेहद तकलीफदेह था।' अग्रवाल ने कहा, 'वो आमतौर पर मॉर्निंग शिफ्ट करती थीं, और ऑफिस की चाबी हमेशा उनके पास रहती। रविवार रात वो देर से रुकीं, शायद कोई काम बाकी था।'

अग्रवाल ने भावुक होकर कहा, 'मैं अजरबैजान से लौटने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन फ्लाइट नहीं मिल रही। 28 नवंबर तक पहुंच जाऊंगा। एक बार मैंने उनसे तनाव के बारे में पूछा था। बोलीं, 'शादी की तैयारी का प्रेशर है, और कभी-कभी गॉलस्टोन का दर्द होता है। लेकिन कुछ गंभीर नहीं।' अग्रवाल ने साफ किया, 'ऑफिस में प्रोफेशनल माहौल है, कोई पर्सनल रिलेशन नहीं।'
परिवार का शक: क्या फाइनेंशियल स्ट्रेस था कारण?
रितुमोनी के परिवार ने पुलिस को बताया कि वो अलग रहती थीं, लेकिन घर से करीब थीं। फियांसे देबाशीष ने फोर्सफुल एंट्री की थी, और CCTV देखकर सदमे में आ गए। दोस्तों को आश्चर्य है, क्योंकि बाहर से सब नॉर्मल लग रहा था। पुलिस ने अननेचुरल डेथ केस दर्ज किया है, और संपादक नेत्रजीत बोरा को FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने सारी सामग्री कलेक्ट कर ली है। डिस्पुर PS के एक अधिकारी ने कहा, 'सभी एंगल्स जांचे जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।'
रितुमोनी की मौत एक त्रासदी है - एक होनहार लड़की का सपना अधूरा। पुलिस जांच जारी है, और हम अपडेट्स के साथ बने रहेंगे। अगर आप या कोई जानकार मेंटल हेल्थ इश्यूज से जूझ रहा है, तो हेल्पलाइन 9152987821 पर कॉल करें। ओम शांति।
ये भी पढ़ें- Maharashtra Suicide Case में नए खुलासे! पोस्टमार्टम में लापरवाही या दबाव? परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications