जानिए कौन हैं महान नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई, जिन्हें Google ने Doodle के जरिए किया सलाम...

नई दिल्ली। सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने आज अपने डूडल के जरिए महान नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई को उनके 100वें जन्मदिन पर सलाम किया है। आज का डूडल बेहद ही सुंदर है जो कि एक महान नृत्यांगना की लगन और मेहनत को बखूबी दर्शाता है, डूडल में मृणालिनी छतरी लिए हुए हैं और नेपथ्य में उनकी डांस फॉर्म भी दिखाई गई हैं।

मृणालिनी साराभाई का जन्म 11 मई 1918 को केरल में हुआ था

मृणालिनी साराभाई का जन्म 11 मई 1918 को केरल में हुआ था

आपको बता दें कि क्लासिकल डांसर मृणालिनी साराभाई का जन्म 11 मई 1918 को केरल में हुआ था। मृणालिनी साराभाई के पिता मद्रास हाई कोर्ट में वकील थे। मृणालिनी का बचपन स्विटजरलैंड में बीता जहां उन्होंने डांस के पहले सबक सीखे थे, मृणालिनी साराभाई ने रवींद्रनाथ टैगोर की देख-रेख में शांति निकेतन में भी शिक्षा ग्रहण की थी, इन्होंने अपनी कला और मेहनत से भारतीय शास्त्रीय संगीत को एक अलग पहचान दी।

18,000 से भी अधिक छात्रों को भरतनाट्यम और कथकली में प्रशिक्षण दिया

18,000 से भी अधिक छात्रों को भरतनाट्यम और कथकली में प्रशिक्षण दिया

मृणालिनी ने 1948 में अहमदाबाद में दर्पण एकेडमी की स्थापना की, मृणालिनी साराभाई ने पेरिस में 1949 में डांस किया था जो कि उस वक्त एक बहुत बड़ी बात थी। मृणालिनी साराभाई ने 18,000 से भी अधिक छात्रों को भरतनाट्यम और कथकली में प्रशिक्षण दिया था।

 पद्मभूषण और पदम् श्री सम्मानित किया गया

पद्मभूषण और पदम् श्री सम्मानित किया गया

शास्त्रीय नृत्य की विधाओं महारत रखने वाली मृणालिनी को नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मभूषण और पदम् श्री के अलावा अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

1942 में मृणालिनी ने प्रख्यात वैज्ञानिक विक्रम साराभाई से शादी की

1942 में मृणालिनी ने प्रख्यात वैज्ञानिक विक्रम साराभाई से शादी की

1942 में मृणालिनी ने प्रख्यात वैज्ञानिक विक्रम साराभाई से शादी की थी। 21 जनवरी, 2016 में अहमदाबाद के निजी अस्पताल में पद्मभूषण से सम्मानित प्रख्यात नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका साराभाई भी जानी-मानी क्लासिकल डांसर हैं और क्लासिकल डांस को नई ऊंचाई पर ले जाने का श्रेय उन्हें भी जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+