Who was Madvi Hidma: कौन था खतरनाक नक्सली कमांडर हिडमा,आखिर कैसे हुआ ढ़ेर? परिवार में कौन-कौन, हर एक डिटेल
Madvi Hidma: छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश की सीमा पर 18 नवंबर की सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में छह नक्सली मार गिराए गए। इसी गोलीबारी में माडवी हिडमा के मारे जाने की बात सामने आई। उसकी तस्वीर भी वायरल हुई है, हालांकि अधिकारियों ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी मुठभेड़ में उसकी पत्नी रजे के भी मारे जाने की जानकारी मिली।
छत्तीसगढ़ और आसपास के जंगलों में सालों से सर्च ऑपरेशन चलाने वाली सुरक्षा एजेंसियों के लिए हिडमा सबसे बड़ा सिरदर्द था। ये एक करोड़ का इनामी था। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन था नक्सली कमांडर हिडमा और उसने किन-किन ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

🟡 कौन था कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा (who was Madvi Hidma)
🔹माना जाता है कि हिडमा का जन्म 1981 में सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में हुआ था। बहुत कम उम्र में ही वह नक्सल संगठन से जुड़ गया और धीरे धीरे उसकी चालाकी, इलाके की समझ और खतरनाक रणनीतियों की वजह से संगठन में तेजी से ऊपर पहुंच गया। उसके ऊपर एक करोड़ रुपये का इनाम था, जो उसे देश के सबसे वांछित व नापाक कमांडरों में से एक बनाता है। ये आदिवासी था।
🔹हिडमा नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 का कमांडर था। यह यूनिट संगठन की सबसे खतरनाक और सबसे एक्टिव स्ट्राइक टीम मानी जाती है। संगठन में उसकी एंट्री एरिया कमेटी स्तर से हुई, फिर वह DVCM यानी डिविजनल कमेटी मेंबर बना और बाद में DKSZC यानी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का हिस्सा भी रहा।
🔹करीब एक साल पहले हिडमा प्रमोशन देकर केंद्रीय कमेटी में शामिल किया गया। वह CPI माओवादी के टॉप लीडर समूह में पहुंचने वाला बस्तर का एकलौता आदिवासी माना जाता था।
🔹हिडमा की प्लानिंग ने नक्सल संगठन को कई बड़ी कामयाबियां दिलाईं। हिडमा अक्सर जंगलों की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर पुलिस और सुरक्षा बलों को चकमा देता था।
🟡 कौन-कौन से हमले हिडमा के मास्टरमाइंड होने का दावा?
हिडमा को देश के सबसे घातक माओवादी हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है।
🔹2010 का दंतेवाड़ा हमला
इस हमले में 76 CRPF जवान शहीद हुए। यह भारतीय सुरक्षा बलों पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है।
🔹2013 का झीरम घाटी नरसंहार
इस हमले में 27 लोग मारे गए जिनमें कांग्रेस के कई शीर्ष नेता शामिल थे। इसे नक्सलियों की सबसे योजनाबद्ध कार्रवाई कहा गया।
🔹2021 का सुकमा बीजापुर हमला
इस एंबुश में 22 सुरक्षा कर्मी शहीद हुए। इस हमले के लिए भी हिडमा को मुख्य जिम्मेदार माना जाता है।
🔹इनके अलावा बस्तर में कई छोटे बड़े ऑपरेशन उसने खुद लीड किए और सुरक्षा एजेंसियों को भारी नुकसान पहुंचाया।
🟡 हिडमा के परिवार में कौन-कौन?
रिपोर्ट केमुताबिक हिडमा की पत्नी का नाम राजे था, जो नक्सल संगठन से ही जुड़ी हुई थी। ताजा ऑपरेशन में उसके भी मारे जाने की खबर है। इसके अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं लेकिन वर्षों से उनसे संपर्क नहीं है।
कुछ समय पहले ही हिडमा की मां ने भावुक होकर अपने बेटे से हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने की गुहार लगाई थी। मां की इस अंतिम अपील को अनसुना कर हिडमा ने अपना खूनी रास्ता जारी रखा, जिसका दुखद अंत मारेदुमिल्ली इलाके में हुआ।
🟡 क्यों माना जा रहा है कि उसकी मौत सबसे बड़ी सफलता है?
सालों से बस्तर में नक्सल नेटवर्क की कमान संभालने वाले हिडमा को सुरक्षा एजेंसियां संगठन का सबसे खतरनाक चेहरा मानती थीं। उसकी मौत, अगर आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो जाती है, तो पुलिस के मुताबिक यह बीते सालों में नक्सली नेटवर्क को सबसे बड़ा झटका होगा। बस्तर के कई इलाकों में नक्सली गतिविधियां उसकी अगुवाई में ही तेज रहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications