Vijay Mallya: कौन है ललित मोदी की पार्टी में माल्या के साथ दिखी 'मिस्ट्री गर्ल'? क्या कर ली है तीसरी शादी?

Vijay Mallya: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी और कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माल्या-मोदी एक पार्टी में नजर आ रहे हैं, दोनों कैमरे की ओर देखते हुए इंडिया पर तंज कसते हैं कि 'हम भारत के सबसे बड़े भगोड़े हैं।'

दोनों का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, वैसे ही तहलका मच गया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो ललित मोदी के बर्थडे पार्टी का है जो कि 29 नवंबर 2025 को था, उन्होंने इस दिन लंदन में एक शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें जाने-माने रईस लोग शामिल हुए थे, इसी जश्न में विजय माल्या भी पहुंचे थे।

Vijay Mallya

ललित मोदी और विजय माल्या के साथ कैमरे में एक महिला भी दिखाई दे रही हैं, जिसके साथ माल्या बाद की तस्वीरों में डांस करते भी दिखे। इस महिला ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा, क्योंकि हर कोई जानना चाह रहा था कि ललित मोदी और विजय माल्या दोनों के बीच खड़ी यह 'मिस्ट्री गर्ल' कौन है?

कौन है Vijay Mallya के साथ दिखी 'मिस्ट्री गर्ल'?

तो आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 'मिस्ट्री गर्ल' और कोई नहीं विजय माल्या की पार्टनर और करीबी पिंकी लालवानी हैं। पिंकी लालवानी पूर्व एयर होस्टेस हैं और खास बात ये है कि 2 मार्च 2016 को जब विजय माल्या दिल्ली से लंदन भागे थे, तब उनके साथ में एक महिला थी, जिसे कि पिंकी लालवानी ही बताया गया था।

Vijay Mallya

किंगफिशर एयरलाइंस की स्टार एयरहोस्टेज

पिंकी लालवानी उनके किंगफिशर एयरलाइंस की स्टार एयरहोस्टेज भी रह चुकी हैं, उन्होंने साल 2011 में किंगफिशर ज्वाइन किया था। कुछ वेबसाइट के मुताबिक पिंकी लालवानी और विजय माल्या शादी कर चुके हैं, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि दोनों में से किसी ने नहीं की।

Vijay Mallya की वो तीसरी पत्नी हैं पिंकी लालवानी?

अगर ये सच है तो फिर विजय माल्या की वो तीसरी पत्नी हुईं। विजय माल्या जब इंडिया में थे, तो पिंकी लालवानी ही उनके घर से लेकर बिजनेस तक का ख्याल रखती थीं, उन्होंने आईपीएल मैच के दौरान कई हाई-फाई पार्टियां आयोजित की थी, जिसमें फिल्म जगत, खेल और बिजनेस की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

Vijay Mallya ने की है दो शादी, चार बच्चों के हैं पिता

मालूम हो कि 1986 में विजय माल्या ने एयर इंडिया की एयर होस्टेस समीरा त्याबजी से से शादी की थी, जिससे उनका एक बेटा सिद्धार्थ माल्या है लेकिन कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया,इसके बाद जून 1993 में विजय माल्या ने अपनी मौजूदा पत्नी रेखा से शादी की जिन्हें वह बचपन से जानते थे जिससे उन्हें दो बेटियां हैं, लीना और तान्या है। रेखा की पहले दो बार शादी हो चुकी थी और पिछली शादी से उनकी एक बेटी और एक बेटा, लीला और कबीर भी हैं। माल्या ने रेखा की बेटी लीला को गोद लिया हुआ है, यानी कि माल्या चार बच्चों के पिता हैं।

Vijay Mallya

पिंकी लालवानी के साथ लंदन में हैं Vijay Mallya

फिलहाल पिंकी लालवानी के साथ उनका रियल रिलेशन क्या है, इस बारे में कभी माल्या ने कोई टिप्पणी नहीं की है, हालांकि जब से विजया माल्या वतन छो़ड़कर गए हैं, तब से ही वो पिंकी लालवानी के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+