कोवैक्सीन को जल्द मिल सकती है WHO से मंजूरी, कोविशील्ड को अब तक 15 देशों से मिली हरी झंडी

नई दिल्ली, जुलाई 10: कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़े हथियार का काम करने वाली भारतीय वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड लोगों को लगाई जा रही हैं। एक तरफ जहां स्वदेशी वैक्सीन कोविशील्ड को यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी की मंजूरी का इंतजार कर रहा है तो दूसरी तरफ कोवैक्सिन भी विश्व स्वास्थ्य संगठन से अप्रुवल का वेट है। इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) के आपातकालीन उपयोग सूची (EUL) पर निर्णय लेने की संभावना है, अगस्त के पहले हफ्ते में निर्णय आने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

vaccination

ऐसे में मिल रहे संकेतों के मुताबिक जल्द भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को आपातकालीन यूज लिस्टिंग में जगह सकती हैं। वहीं इससे पहले WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने बताया था कि अगरे 4 से 6 हफ्तों में कोवैक्सीन को इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

Recommended Video

    Corona Update: WHO ने बताए वो 4 कारण जिनकी वजह से बढ़ रहे Corona Case | वनइंडिया हिंदी

    WHO की चीफ साइंटिस्ट के मुताबिक कोवैक्सीन की टेस्टिंग के नतीजे अच्छे है। वहीं कोरोना के नए डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ भी यह वैक्सीन असरदार हैं। हाल ही में दवा निर्माता कंपनी ने दावा करते हुए कहा था कि वैक्सीन कोरोना के लक्ष्ण वाले केसों में 77.8 फीसद और नए डेल्टा वैरिएंट पर 65.3 फीसदी असरदार है।

    कोविशील्ड को लेकर आई यह खबर

    वहीं दूसरी ओर कोविशील्ड को लेकर WHO की चीफ चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने शुक्रवार को बताया था कि यूरोपीय संघ (EU) के 15 देश अब तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से तैयार की गई वैक्सीन कोविशील्ड को मान्यता दे चुके हैं, जिसके बाद यह साफ हो गया कि कुल 15 देशों से अब भारत के यात्रियों को इन देशों में एंट्री मिल सकेंगी।

    इन देशों में स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, फिनलैंड, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, लातविया, नीदरलैंड, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन शामिल हैं। जिसके बाद अब कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके लोग इन देशों में जा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+