किस जज ने कहा, मनमोहन सिंह हाजिर हों
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि सीबीआई की एक विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला खदान के आवंटन में हुए कथित घोटाले से जुड़े एक मामले में तलब किया है, पर उस जज की चर्चा नहीं हो रही जिसने उन्हें तलब किया। इस माननीय जज का नाम है भरत पाराशर। उनके बारे में कहा जाता है कि वे अपने फैसले लेते वक्त आरोप साबित होने पर गुनहगार को सख्त सजा देते हैं। वे बहुत ही मृदुभाषी हैं। हमेशा वक्त पर कोर्ट पहुंच जाते हैं।
हरियाणा से संबंध
पाराशर ने 1992 में ज्यूडिशल सर्विसेज परीक्षा को पास किया था। वे हरियाणा से संबंध रखते हैं। उके अब भी कई करीबी संबंधी हरियाणा में ही रहते हैं। उनके परिनार के कई और लोग भी कानून के क्षेत्र से जुड़े हैं.
कौन है शुभेंदु अमिताभ
बता दें कि कोलगेट में कुल मिलाकर छह लोगों समन जारी किया गया है जिनमें मनमोहन सिंह के अलावा पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख और उद्योगपति कुमारमंगलम बिरला भी शामिल हैं। इसमें कंपनी के अधिकारी शुभेंदु अमिताभ और डी भट्टाचार्य के नाम भी शामिल हैं। शुभेदु पहले पत्रकार भी रहे हैं। वे दूरदर्शन में समाचार वाचक थे।
कहते हैं कि पाराशर के सामने वकील अनाप-शनाप तरीके से केस को रखने की जुर्रत नहीं करते। वे इस तरह के वकीलों को कस देते हैं। जज पाराशर ने कुछ साल पहले दिल्ली के नगर निगम पार्षद आत्मा राम के कत्ल के मामले में कांग्रेस नेता शारदा जैन को सजा सुनाई थी।
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?













Click it and Unblock the Notifications