नोरा फतेही का जानें कौन है क्रश? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर खोला राज

मुंबई, अप्रैल 16: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया जमकर सुर्खियां बटोर रही है। बिग बॉस में वाहवाही पाने वाली एक्‍ट्रेस नोरा फतेही ने अपने करियर में खूब स्‍ट्रगल किया और अपने हुनर से फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपनी जगह बनाकर आज फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में नूरा फतेही ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि आखिर उनका क्रश कौन है?

नोरा फतेही के वीडियो ने मचाई सनसनी

नोरा फतेही के वीडियो ने मचाई सनसनी

एक्‍ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर आए दिन अपने वीडियो और फोटो शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके जबरदस्‍त फैन फालोअर्स हैं। उनके डांस वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। वहीं अब नूरा ने अपने फैंस के लिए एक आकर्षक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनका क्रश कौन है। नूरा फतेही ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्‍ट्रेस-डांसर नूरा को "आई एम सो प्रीटी एंड ही लाइक दैट चैलेंज" लेते हुए फैंस देख सकते हैं।

नोरा फतेही ने खोला ये राज

नोरा फतेही ने खोला ये राज

एक्‍ट्रेस ने इस वीडियो को पोस्‍ट करते हुए उसके कैप्‍शन में लिखा-मैं पहले और बाद में जब मेरा क्रश फिल्‍मफेयार में मेरी परफॉमेंस देखता है। नूरा का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में नूरा फतेही ने ऑरेंज कलर की फिटेड ऑफ सोल्‍डर ड्रेस पहनी हुई है। नूरा इस वीडियो में गजब की कहर ढा रही हैं। उनकी खूबसूरती देख फैंस वाह-वाह कर रहे हैं।

नूरा का वीडियो देख फैस ने दिया ये रिएक्‍शन

नूरा का वीडियो देख फैस ने दिया ये रिएक्‍शन

नूरा के इस वीडियो को देख फैंस फायर इमोजी और दिल पोस्‍ट कर रहे हैं। नूरा के इस वीडियो को दस लाख से अधिक लाइक्‍स मिल चुके हैं। नूरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्‍ट्रेस वरुण धवन और श्रृद्धा कपूर के साथ स्‍ट्री डांसर 3 डी में नजर आईं थी। नूरा जल्‍द ही अजय देवगन की मूवी भुज द प्राइस इंडिया में अभिनय करती नजर आएंगी।

https://hindi.oneindia.com/photos/mokshita-raghav-hot-pictures-60967.htmlMokshita Raghav की हॉट तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+