कभी चलाते थे ऑटो रिक्शा, राशन तक के नहीं थे पैसे, आज 28 की उम्र में इस काम को करके बन गए करोड़पति
YouTuber Irfan view: सोशल मीडिया पर इन दिनों यूट्यूबरों की सफलता की कहानी छाई रहती है। इस लेख में हम आपको तमिलनाडु के चेन्नई के रहने वाले यूट्यूबर इरफान के बारे में बताएंगे। यूट्यूबर इरफान का यूट्यूब चैनल 'इरफान व्यू' नाम से है। ये इन दिनों सुर्खियों में इसलिए हैं कि क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें बेस्ट कंटेट क्रिएटर अवॉर्ड भी दिया था।
यूट्यूबर इरफान अब दक्षिण भारत राज्यों के लिए एक सेलिब्रिटी की तरह हैं। यूट्यूबर इरफान एक फूड ब्लॉगल हैं और खाना खा-खाकर ये आज के वक्त में ये करोड़पति हो गए हैं। यूट्यूबर इरफान की कहानी आज के युवाओं को प्रेरित करने वाली है। आइए इनके बारे में सबकुछ?

Who is YouTuber Irfan: कौन हैं यूट्यूबर इरफान?
- चेन्नई के रहने वाले इरफान पढ़ाई में औसत थे। इनका जन्म मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता एक वैन ड्राइवर थे। जिनके पास ओमनी वैन और ऑटो रिक्शा था। ये बच्चों को स्कूल लाते और छोड़ते थे।
- इरफान ने भी अपने पिता की मदद के लिए तीन साल तक ऑटो रिक्शा चलाने का काम किया। वे भी पिता की तरह स्कूल के बच्चों को छोड़ने और पहुंचाने जाते थे। फिर कॉलेज जाकर पढ़ाई करते थे।
- इरफान ने नवंबर 2016 में एक ब्लॉगर के रूप में काम शुरू किया था। इरफान ने उस वक्त नौकरी छोड़कर यूट्यूब चैनल के लिए काम करना चुना था।
- इरफान के यूट्यूब चैनल पर 40 लाख सब्सक्राइबर हैं। अगर फेसबुक और इंस्टाग्राम के फोलोअर्स को जोड़ लिया जाए तो, ये संख्या 60 लाख के करीब हो जाएगी।
- इरफान अपने चैनल पर अलग-अलग खाने और फिल्मों का रिव्यू करते हैं। इसके अलावा वो सेलिब्रिटियों के इंटरव्यू भी करते हैं।
नौकरी छोड़ने के बाद राशन तक के नहीं थे पैसे!
इरफान का कहना है कि यूट्यूब चैनल से पहले वह बीपीओ कंपनी में काम कर रहे थे। 2016 में इरफान ने अपना गुजारा करने के लिए एक होटल में भी काम किया था।
इरफान कहते हैं कि, जब उन्होंने नौकरी छोड़ी तो घरवालों ने काफी विरोध किया था...क्योंकि फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी नहीं थी। वह अपना किराया भी नहीं दे पा रहे थे। यहां तक कि घर में राशन खरीदने तक के भी पैसे नहीं थे।
इरफान ने कहा कि, 'पहले वो हफ्ते में एक-दो वीडियो बनाते थे। फिर उन्हे एहसास हुआ कि उन्हें रोजाना एक वीडियो डालने की जरूरत है। उसके बाद आज का दिन है, जब मैं मशहूर हो गया हूं, लोग मुझे जानने लगे हो, मैंने नहीं सोचा था पीएम मोदी से मुझे अवॉर्ड मिलेगा।'
कितनी संपत्ति के मालिक हैं इरफान?
रिपोर्ट के मुताबिक इरफान की कुल संपत्ति 2.2 करोड़ रुपये है। इरफान हर महीने 15 से 20 लाख रुपये कमाते हैं। इरफान की कमाई का सोर्स यूट्यूब विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन है।












Click it and Unblock the Notifications