कौन हैं वाइस एडमिरल आरती सरीन? जो बनी सशस्त्र सेना की मेडिकल सर्विस की पहली महिला महानिदेशक
1st Woman DG of Armed Forces Medical Services: सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन देश की तीनों सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (DGAFMS) की पहली महिला महानिदेशक बन इतिहास रच दिया है। जो देश की तीनों ही सशस्त्र बलों के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
46वें DGAFMS के रूप में उनकी नियुक्ति सशस्त्र बलों के चिकित्सा विंग में उनके शानदार 38 साल के करियर में एक और शानदार उपलब्धि जुड़ चुकी है। इसके साथ ही सर्जन वाइस एडमिरल आरती ने ये इतिहास रच कर देश भर की बेटियों और महिलाओं का मान बढ़ाकर उन्हें प्रेरित किया है। आइए जानते हैं कौन है सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन और उन्होंने ये पद संभालने के बाद क्या कहा?

कौन हैं सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन?
सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन दिसंबर 1985 में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) में कमीशनिंग हुई। पुणे में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC) से पढ़ाई पूरी करने वाली सरीन ने न केवल रेडियोडायग्नोसिस में MD की डिग्री प्राप्त की, बल्कि मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल से रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में डिप्लोमेट ऑफ़ नेशनल बोर्ड (DNB) की डिग्री भी प्राप्त की। पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय में गामा नाइफ सर्जरी में भी ट्रेनिंग प्राप्त कर चुकी है।
आरती सरीन ने संभाली ये जिम्मेदारियां
अपने पूरे करियर के दौरान, सरीन ने कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक और प्रशासनिक पद संभाले। उन्होंने आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) और कमांड हॉस्पिटल सदर्न कमांड में प्रोफेसर और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के प्रमुख के रूप में काम किया। इसके अलावा, आईएनएचएस अश्विनी के कमांडिंग ऑफिसर और भारतीय नौसेना के दक्षिणी और पश्चिमी नौसेना कमांड के लिए कमांड मेडिकल ऑफिसर रहीं।
#WATCH | Delhi | The first woman officer to take over as the head of the Tri-service Armed Forces Medical Services, Vice Admiral Arti Sarin says, "...We have many plans in place if there is sudden onslaught of anything (pandemic like Covid). We have WHO guidelines and the… pic.twitter.com/BZY5Lwf4mB
— ANI (@ANI) October 3, 2024
आरती सरीन को मिल चुका है ये सम्मान
2021 में अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) सहित प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा उनके सैन्य चिकित्सा और पेसेंट ट्रीटमेंट में असाधारण योगदान को हमेशा सराहना मिली। सरीन भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति पहल की प्रभावशाली पैरोकार रही हैं, जो युवा महिलाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में राष्ट्रीय टास्क फोर्स की सदस्य भी रहीं।
सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा क्या है?
सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS), एक त्रि-सेवा संगठन(tri-service organization) है, जो सशस्त्र बलों के कर्मियों, उनके आश्रितों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आरती सरीन DGAFMS का पद संभालते हुए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (लेफ्टिनेंट जनरल/वाइस एडमिरल/एयर मार्शल के पद पर) सशस्त्र बलों से संबंधित संपूर्ण चिकित्सा नीति मामलों के लिए सीधे रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के प्रति जिम्मेदार होगी। सशस्त्र बलों के भीतर डॉक्टरों के लिए विशेष स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं और स्नातकोत्तर प्रशिक्षण की प्रमुख होगी।












Click it and Unblock the Notifications