केंद्रीय मंत्री केजी अल्फोंस बोले- सबरीमाला मंदिर में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कौन कर रहा?
नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोन्स ने कहा कि सबरीमाला मंदिर अस्थिरता फैलाने का प्रयास कौन कर रहा है? एक मुस्लिम महिला जो मस्जिद में भी नहीं जाती है। वह एक सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं। एक ईसाई लड़की थी जो कि चर्च में भी नहीं जाती थी वह कैमरे के सामने मंदिर में प्रेवश करने जा रही थीं।

बता दें कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अभी तक प्रवेश नहीं मिल पाया है। जबकि राज्य सरकार ने दो महिलाओं को मंदिर में प्रवेश कराने के लिए पुरा दमखम लगा दी थी बावजूद मंदिर में प्रवेश नहीं मिला। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर राजनीति भी जमकर हो रही है। एक तरफ केरल सरकार कह रही है कि वो कोर्ट के आदेश का पालन करेगी। तो दूसरी ओर अयप्पा के भक्त इसका विरोध कर रहे हैं।
यही वजह है कि अब यह मुद्दा राजनीतिक रूप ले लिया है। केजे अल्फोंस से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी केरल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि न्यायालय को ऐसे फैसले देना चाहिए जिन्हें लागू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि देश कोर्ट के कई ऐसे फैसले है जिस पर आज तक अमल नहीं पाया। चाहे वो जल्लीकट्टू हो या फिर मस्जिदों में लाउडस्पीकर के जरिए अजान या फिर बनारस में शिया-सुन्नी समुदाय को लेकर दिया गया फैसला। इसके साथ-साथ अमित शाह ने कहा कि केरल की सरकार अयप्पा के भक्तों पर कुचक्र चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications